{"_id":"64a0e057c493906e84071905","slug":"guna-collision-between-bolero-and-truck-one-youth-died-on-the-spot-one-in-critical-condition-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guna: बोलेरो और ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत, एक युवक ने मौके पर दम तोड़, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna: बोलेरो और ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत, एक युवक ने मौके पर दम तोड़, एक की हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 02 Jul 2023 07:56 AM IST
विज्ञापन
सार
गुना में बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं एक युवक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विज्ञापन
विस्तार
गुना जिले के म्याना से बोलेरो वाहन से रवाना हुए युवकों का वाहन कुछ ही दूरी पर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। इससे बोलेरो वाहन में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
जानकारी के अनुसार घटना गुना जिले के म्याना थाना इलाके में हुई। बताया गया कि यहां के दो युवक राजकुमार यादव और देवेंद्र यादव म्याना से नईसराय के कोलूआ खेड़ी के लिए बोलेरो लेकर निकले थे। थोड़ी दूर जाकर सामने से आ रहे ट्रक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। थाना क्षेत्र की एक निजी होटल के सामने उनकी गाड़ी सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बोलेरो वाहन में सवार युवक रामकुमार यादव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि देवेन्द्र यादव इस घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X