सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna Crime Dead body of minor who came out of house to play was found in suspicious condition

Guna Crime: घर से खेलने निकले नाबालिग का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 26 Jun 2023 09:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Guna Crime: मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक नाबालिग बच्चे का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। बच्चा घर से खेलने के लिए निकला था। परिजनों ने बच्चे के हत्या की आशंका जताई है।
 

Guna Crime Dead body of minor who came out of house to play was found in suspicious condition
नाबालिग का संदिग्ध अवस्था में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुना में आरोन थाना क्षेत्र अंतर्गत पनवाड़ी हाट चौकी के पास रहने वाला नाबालिग घर से खेलने की कहकर निकला और फिर नहीं लौटा। इसके बाद जब परिजनों ने उसकी जानकारी लगाई तो वह उन्हें काफी देर तक नहीं मिला। कुछ देर बाद सूचना मिली की नाबालिग का शव तालाब के पास पड़ा हुआ है, जिसके बाद दौड़ते हुए पहुंचे परिजन नाबालिग के शव को देखकर सदमें में आ गए।

Trending Videos


वहीं, शव के संदिग्ध परिस्थितियों में होने पर उन्होंने इसमें हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बता दें, आरोन थाना क्षेत्र अंतर्गत पनवाड़ी हाट चौकी क्षेत्र में नाबालिग का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नाबालिग की पहचान शिवम पुत्र किशनलाल अहिरवार उम्र 12 साल के रूप में हुई। मृतक शिवम के बारे में जानकारी मिली है कि वह शाम के समय घर से अपने दोस्तों के साथ खेलने निकला था। जहां वह खेलते हुए अचानक से गायब हो गया। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए।

जब वह काफी देर तक नहीं मिला तो इसकी सूचना पुलिस में दी गई, जिसके बाद जानकारी मिली की शिवम का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचे परिजन ने जब शिवम के शव को देखा तो वह सदमे में आ गए। वहीं, इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed