सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna News: Bageshwar Dham Dhirendra Shastri helicopter landed in Guna, people thronged to visit

Bageshwar Dham: गुना में उतरा धीरेन्द्र शास्त्री का उड़नखटोला, बागेश्वर बाबा के दर्शन करने उमड़ा जनसैलाब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 08 Jun 2023 03:31 PM IST
विज्ञापन
सार

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र शास्त्री बुधवार को अचानक गुना पहुंचे, जहां उनके दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Guna News: Bageshwar Dham Dhirendra Shastri helicopter landed in Guna, people thronged to visit
धीरेंद्र शास्त्री के दर्शन के लिए पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बागेश्वर धाम के संत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का हेलिकॉप्टर बुधवार को अचानक गुना हेलीपैड पर उतरा, जिसके बाद शहर में उनके हेलीपैड पर उतरने की खबर आग की तरह फैल गई। जानकारी के सामने आने के बाद उनके दर्शन के लिए लोगों का हुजूम हेलिपैड पर पहुंचना शुरू हो गया, हालांकि वे अल्प समय के लिए रुके और यहां से वे मंदसौर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान भाजपा नेताओं ने हेलिपैड पर पहुंचकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का गर्मजोशी से स्वागत भी किया है।
Trending Videos


वहीं उनके आगमन की सूचना पर यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। वह यहां सुबह मंदसौर जाते समय गुना हेलिपैड पर उतरने वाले थे। इसकी सूचना पर यहां पुलिस तैनात रही। हालांकि वह दोपहर मैं हेलिपैड पर अपने उड़न खटोले से पहुंचे। यहां उनके उतरने के पीछे की वजह उनके हेलीकॉप्टर में फ्यूल भरवाने की बात कही जा रही है। वहीं, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के स्वागत के लिए भाजपा नेता भी मौके पर मौजूद रहे। जहां उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का गर्मजोशी से स्वागत किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed