फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   mohan yadav khandwa police battalion announcement 88 lakh farmers rs 33 crore single click transfer

MP: खंडवा को सीएम मोहन यादव का डबल तोहफा! पुलिस बटालियन का एलान, 88 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 3300 करोड़

Mon, 27 Jul 2026 02:04 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Mon, 27 Jul 2026 02:04 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खंडवा दौरे के दौरान जिले को बड़ी सौगात देते हुए पुलिस बटालियन स्थापित करने की घोषणा की। 

विज्ञापन
mohan yadav khandwa police battalion announcement 88 lakh farmers rs 33 crore single click transfer
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को खंडवा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में शामिल हुए। नई कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश के 82 लाख से अधिक किसानों के खातों में सिंगल क्लिक के जरिए ₹3300 करोड़ की राशि अंतरित की। यह राशि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रति किसान ₹4000 के हिसाब से दी गई। इसी मंच से मुख्यमंत्री ने खंडवा जिले को बड़ी सौगात देते हुए यहां पुलिस बटालियन बनाने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने मुख्यमंत्री का स्वागत और आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन




खंडवा को मिली पुलिस बटालियन की सौगात

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से खंडवा को संभाग का दर्जा दिए जाने की मांग उठ रही थी। फिलहाल सरकार ने जिले को पुलिस बटालियन की सौगात देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र की कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और स्थानीय युवाओं के लिए भी नए अवसर पैदा होंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि खंडवा से मूंदी मार्ग का टेंडर 15 तारीख से पहले जारी कर दिया जाएगा, जबकि जिले की अन्य सड़कों के विकास कार्यों को भी जल्द मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन


82 लाख किसानों के खातों में पहुंची सहायता राशि

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार किसान कल्याण वर्ष मना रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 82 लाख से अधिक किसानों के खातों में ₹3300 करोड़ की राशि सीधे ट्रांसफर की गई है। उन्होंने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंचाई का रकबा बढ़ाने पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिए बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है। केन-बेतवा परियोजना के माध्यम से बुंदेलखंड के दतिया, पन्ना, दमोह और कटनी जैसे जिलों को करीब ₹1 लाख करोड़ का लाभ पहुंचाने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि नर्मदा, ताप्ती, काली सिंध और पार्वती नदी क्षेत्र में भी सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

16 विभाग मिलकर बढ़ाएंगे किसानों की आय

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान कल्याण वर्ष के तहत 16 विभाग मिलकर किसानों की आय बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। सरकार खेती के साथ-साथ अन्य विकास योजनाओं को भी गति दे रही है। उन्होंने बताया कि 42 लाख 70 हजार किसानों के खातों में भी प्रति किसान ₹4000 की राशि डाली गई है। इसके अलावा लाड़ली बहनों, दिव्यांग और विधवा महिलाओं के खातों में भी सरकार ने आर्थिक सहायता भेजी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर गांव तक सड़क, बिजली और नल से जल पहुंचाने का अभियान लगातार जारी है।

सांस्कृतिक विकास और धार्मिक परियोजनाओं का भी जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडवा दादा धूनी वाले की पवित्र नगरी है। उन्होंने बताया कि ओंकारेश्वर में सिंहस्थ को लेकर बड़े निर्माण कार्य चल रहे हैं। सरकार भगवान कृष्ण से जुड़ी योजनाओं के साथ-साथ चित्रकूट और राम वन पथ गमन जैसे धार्मिक स्थलों के विकास पर भी तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने और समान नागरिक कानून (Uniform Civil Code) जैसे विषयों पर भी गंभीरता से काम कर रही है।


विकास कार्यों को मिलेगी और गति

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि खंडवा के विकास से जुड़े अन्य प्रस्तावों पर भी तेजी से काम होगा। उन्होंने कहा कि सड़क, सिंचाई, कृषि और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा, ताकि जिले के विकास को नई गति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed