सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Woman dies on the spot after collision with container

Khargone News: कंटेनर से टक्कर के बाद महिला की मौके पर मौत, 20 फीट दूर जा गिरा दिल का हिस्सा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खरगोन ब्यूरो Updated Fri, 21 Nov 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर पड़ाली के पास कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति हादसे का शिकार हो गया। महिला जयंतीबाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति घासीराम को मामूली चोट आई। भाग रहे कंटेनर चालक को एक कार चालक ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

Woman dies on the spot after collision with container
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर पड़ाली के पास शुक्रवार दोपहर निर्माणाधीन पुल के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। देवास जिले के सुमेरखेड़ा निवासी घासीराम मालवीय (60) अपनी पत्नी जयंतीबाई (55) को बाइक से मायके छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक कंटेनर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि जयंतीबाई सड़क पर गिरते ही कंटेनर के पिछले पहिये की चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना इतनी भयावह थी कि महिला का शरीर दूर-दूर तक बिखर गया और दिल का हिस्सा लगभग 20 फीट दूर जाकर गिरा। हादसा देखकर आसपास मौजूद लोग कुछ देर तक स्तब्ध रह गए। वहीं घासीराम को मामूली चोटें आई हैं।

Trending Videos


ये भी पढ़ें- हिंदू लड़की को ब्लैकमेल करने पर भड़का बजरंग दल, युवक के मुंह पर नाले की गंदगी लगाई, जमकर पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन


कंटेनर ड्राइवर को कार चालक ने रोककर पकड़ा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद कंटेनर चालक वाहन लेकर भागने लगा। घायल घासीराम ने मदद के लिए चिल्लाया। तभी पीछे से आ रहे एक कार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कंटेनर को आगे जाकर रोक लिया और ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बलवाड़ा थाना पुलिस ने चालक को थाने ले जाकर वाहन जब्त कर लिया है।

पत्नी को मायके छोड़ने जा रहा था पति
घासीराम ने पुलिस को बताया कि वे अपनी पत्नी को बेड़ियां के पास स्थित मायके छोड़ने जा रहे थे। जयंतीबाई कई दिनों से मायके जाने की इच्छा जता रही थीं, इसलिए वे उन्हें मोटरसाइकिल से लेकर जा रहे थे। पुलिस ने घटनास्थल से महिला के अंग एकत्र कर पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए बड़वाह सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed