फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar News: Dead body of a woman missing for three days found in a box

Maihar News: तीन दिन से लापता महिला का बक्से में मिला शव, बंद मकान से उठी दुर्गंध तब खुला राज

Mon, 01 Sep 2025 11:44 AM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Mon, 01 Sep 2025 11:44 AM IST
सार

मृतका के पति का निधन 15 साल पहले हो चुका है, उसके दो बेटे मुंबई में और बेटी राजस्थान में रहती है। महिला सिंदूर की दुकान चलाकर जीविका चलाती थी। पुलिस ने घर को सील कर जांच शुरू कर दी है और मिले मोबाइल नंबरों के आधार पर संदेहियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Maihar News: Dead body of a woman missing for three days found in a box
मामले की जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैहर के महाराजा नगर अंध्राटोला इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बंद मकान के अंदर बक्से से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ। सूचना पर परिजन पहुंचे और दरवाज़े का ताला तोड़ा गया। कमरे के भीतर बक्से के पास खून के धब्बे और बदबू पाकर सबके होश उड़ गए। इसके बाद मैहर थाना पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और डॉग स्क्वॉड टीम सतना को बुलाया। टीम के पहुंचने के बाद थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी की मौजूदगी में बक्सा खोला गया। उसके भीतर कपड़े में लिपटी महिला की लाश बरामद हुई। पुलिस ने पूरे घर को सील कर दिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भोपाल में हुई क्रिएटर्स समिट-2025: CM डॉ. यादव बोले- मध्यप्रदेश में भी दिये जायेंगे स्टेट क्रिएटर्स अवार्ड्स
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मृतका के भाई ने देवीजी चौकी में बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि महिला तीन दिन से लापता थी। गुमशुदगी के बाद जब वह और अन्य परिजन महिला के घर पहुंचे तो यह सनसनीखेज मामला सामने आया, जिससे आसपास सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बक्से में मिली महिला की लाश

बताया गया कि मृतका के पति का 15 साल पहले बीमारी के कारण निधन हो चुका है। उसके दो बेटे मुंबई में रहते हैं, जबकि एक बेटी राजस्थान में बुआ के पास रहती है। महिला जीविका चलाने के लिए सिंदूर की दुकान चलाती थी। घर शासकीय ज़मीन पर बना हुआ है और उसके सामने ही मृतका का छोटा भाई रहता है।

मामले पर चौकी प्रभारी अरविंद द्विवेदी ने बताया कि फिलहाल पुलिस हत्या के इस रहस्य से पर्दा उठाने के लिए जुटी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को घर से कुछ मोबाइल नंबर मिले हैं, जिनके आधार पर संदेहियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है और इस घटना की जांच पर पुलिस जुटी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed