{"_id":"68ad83f1a347dc79a60a59c9","slug":"brutality-in-a-moving-bus-rewa-police-arrested-the-accused-maihar-news-c-1-1-noi1337-3329073-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar News: चलती बस में युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ज्यादती कर हो गया था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar News: चलती बस में युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ज्यादती कर हो गया था फरार
Tue, 26 Aug 2025 06:30 PM IST
मैहर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: मैहर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 06:30 PM IST
सार
स्लीपर कोच बस में युवती से ज्यादती करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने 28 जून की रात वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
28 जून को आरोपी ने किया था दुष्कर्म।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्लीपर कोच बस में युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को रीवा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने 28 जून की रात अमरपाटन के पास वारदार तो अंजाम दिया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मैहर जिले की रहने वाली युवती अपने रिश्तेदार के साथ कटनी से बस में लौट रही थी। रात करीब 10 बजे यात्रा के दौरान स्लीपर कोच में बैठे आरोपी ने युवती के साथ ज्यादती की और मौके से फरार हो गया। किसी तरह रीवा पहुंची पीड़िता ने साहस जुटाकर अपनी बड़ी बहन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों रीवा सिटी थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की ।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर जारी है, हम शांतिवादी नहीं, तीनों सेना प्रमुख ने बताई भविष्य की तैयारियां
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह परस्ते के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने लगातार सुराग तलाशते हुए आरोपी अजीत तिवारी, निवासी ग्राम मझौली जिला सीधी को गिरफ्तार किया। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें: जीतू पटवारी बोले- MP की महिलाएं पीती हैं सबसे ज्यादा शराब, CM यादव ने कहा, यह बहनों का अपमान
