{"_id":"68b837e0eed32fcf96032dd6","slug":"four-buffaloes-died-due-to-the-wall-collapse-in-maihar-farmer-suffered-a-loss-of-more-than-25-lakhs-maihar-news-c-1-1-noi1431-3360954-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar News: मैहर में आफत की बारिश; दीवार गिरने से चार भैंसों की मौत, निरीक्षण के लिए पहुंची प्रशासन की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar News: मैहर में आफत की बारिश; दीवार गिरने से चार भैंसों की मौत, निरीक्षण के लिए पहुंची प्रशासन की टीम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: मैहर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
सार
मैहर के ग्राम कुटाई में तेज बारिश और आंधी से किसान अरविंद जीत सिंह का कच्चा मकान ढह गया। मलबे में दबकर उसकी चार भैंसों की मौत हो गई और 20 क्विंटल अनाज भी खराब हो गया। करीब ढाई लाख का नुकसान हुआ। प्रशासन ने मदद का आश्वासन दिया, परिवार सुरक्षित बचा।
आफत की बारिश
विज्ञापन
विस्तार
मैहर थाना क्षेत्र के ग्राम कुटाई में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात आई तेज बारिश और आंधी ने किसान अरविंद जीत सिंह पिता गोपाल सिंह के जीवन पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। देर रात बारिश और हवा के कारण उनके कच्चे मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार गिरते ही ऊपर रखी छत भी ढह गई और घर में बंधी चार भैंसों ने मलबे में दबकर मौके पर ही दम तोड़ दिया।
Trending Videos
इस दर्दनाक हादसे से किसान का सपना भी चकनाचूर हो गया। मृत भैंसों में से दो जल्द ही बच्चे देने वाली थीं। किसान दूध के व्यवसाय से अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने की सोच रहा था, लेकिन आफत की बारिश ने उसका सहारा ही छीन लिया। पीड़ित किसान ने बताया कि भैंसों की मौत के साथ-साथ घर में रखी करीब 20 क्विंटल गेहूं और राई भी दबकर खराब हो गई। कुल नुकसान की कीमत ढाई लाख रुपए से अधिक आंकी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- अब मछली और कछुए ने कराया डिजिटल अरेस्ट, फौजी की पत्नी को 21 दिन तक डराया फिर हड़प लिए पांच लाख
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल मैहर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस अधिकारी और पशु चिकित्सा विभाग की टीम पहुंची और हालात का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने किसान को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। गनीमत यह रही कि हादसे के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर ही मौजूद थे, लेकिन वे सभी सुरक्षित बच गए। अन्यथा यह हादसा और भी बड़ा रूप ले सकता था।
फिलहाल पुलिस और पशु चिकित्सा विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं ग्रामीण प्रशासन से किसान को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं, ताकि उसकी टूटी हुई उम्मीदों को फिर से संबल मिल सके।

कमेंट
कमेंट X