सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar News: Higher Education Minister Uday Pratap Singh arrived to visit Maa Sharda

Maihar News: मां शारदा के दर्शन करने पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, ई-अटेंडेंस पर कही ये बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Sun, 07 Sep 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
सार

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने ई-अटेंडेंस प्रणाली को शिक्षा व्यवस्था सुधारने का मजबूत हथियार बताया और कहा कि शिक्षकों का विरोध निराधार है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि ई-अटेंडेंस अब सभी विभागों में लागू की जाएगी, जिससे पारदर्शिता और अनुशासन बढ़ेगा।

Maihar News: Higher Education Minister Uday Pratap Singh arrived to visit Maa Sharda
मैहर पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह रविवार को मैहर पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम मां शारदा देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की खुशहाली और जनता की समृद्धि की कामना की। दर्शन उपरांत मंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए मैहर और प्रदेश के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। मंत्री ने कहा कि मैहर को जल्द ही नया जिला बनने का लाभ मिलेगा। जिला बनने के बाद यहां विकास की कई नई सौगातें जनता को मिलेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार मैहर को विशेष सुविधाओं से जोड़ने पर गंभीरता से काम कर रही है।
Trending Videos


ई-अटेंडेंस पर बड़ा बयान
मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री ने शिक्षा विभाग में लागू की गई ई-अटेंडेंस प्रणाली को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा ई-अटेंडेंस शिक्षा व्यवस्था को सुधारने का एक मजबूत हथियार है। शिक्षकों द्वारा इसका विरोध निराधार है। इस व्यवस्था से न केवल पारदर्शिता आएगी, बल्कि शिक्षकों को भी नई सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि इस पोर्टल के माध्यम से शिक्षक अपनी समस्याएं सीधे दर्ज कर सकेंगे। इससे शिकायतों के समाधान में आसानी होगी और शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन और पारदर्शिता दोनों बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई अटेंडेंस पर बोले मंत्री

सभी विभागों में लागू होगी ई-अटेंडेंस
उदय प्रताप सिंह ने आगे कहा कि ई-अटेंडेंस केवल शिक्षा विभाग तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही इसे सभी विभागों में लागू करने जा रही है। इसके बाद सरकारी कामकाज की मॉनिटरिंग आसान हो जाएगी और पूरे सिस्टम को और अधिक सुचारु तरीके से संचालित किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें- उफनती नदी में कूदे दादा, पोते को बचाकर तैरते रहे मगर नहीं पहुंच पाए पोती तक, भोपाल में दर्दनाक हादसा

अटेंडेंस का प्रयास प्रयास करने पर भी मानी जाएगी उपस्थित
अटेंडेंस मामले पर उच्च शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने यह स्पष्ट किया है कि जिन क्षेत्रों पर सरवर की वजह से अटेंडेंस नहीं लग पाती है हमारे इस पोर्टल पर जो शिक्षक अटेंडेंस लगाने का प्रयास भी करेगा उसकी भी उपस्थिति दर्ज की जाएगी यह सुविधा अटेंडेंस पोर्टल पर उपलब्ध है इसलिए सभी शिक्षक अटेंडेंस के हथियार को समझे और यह अटेंडेंस से ही अपना कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed