{"_id":"68bbdcdceadd88b6090fc551","slug":"three-friends-drowned-in-the-river-during-ganesh-immersion-two-were-rescued-search-for-one-continues-maihar-news-c-1-1-noi1431-3372491-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar News: गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, बिहर नदी में तीन दोस्त बहे, दो को बचाया, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar News: गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, बिहर नदी में तीन दोस्त बहे, दो को बचाया, एक लापता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: मैहर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 04:48 PM IST
विज्ञापन
सार
ग्रामीणों की सूझबूझ से दो युवकों की जान बचा ली गई, लेकिन 38 वर्षीय रामायण कोरी लापता है। पुलिस, प्रशासन और गोताखोरों की मदद से देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
गणेश उत्सव में तीन दुबे ,एक लापता
विज्ञापन
विस्तार
गणेश विसर्जन की खुशियां मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में मातम में बदल गईं। कठहा गांव के पास बिहर नदी में गणेश विसर्जन के दौरान तीन दोस्त नदी में बह गए। ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता से दो युवकों की जान बचा ली गई, लेकिन तीसरा युवक अब तक लापता है। उसकी तलाश जारी है।
बिहर नदी में गणेश विसर्जन के दौरान नदी पर बहे युवक की पहचान रामायण कोरी (38), पिता रामसिया कोरी निवासी कठहा के रूप में हुई है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तुरंत नदी में कूदकर तीनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन रामायण कोरी पानी में बह गया।
ये भी पढ़ें- राजा रघुवंशी मर्डर केस में 790 पेज की चार्जशीट दाखिल, सोनम को बनाया गया मुख्य आरोपी
पुलिस और प्रशासन मौके पर
घटना की जानकारी मिलते ही अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तहसीलदार आर.डी. साकेत भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लापता युवक की तलाश शुरू कर दी है। देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था। डूबे युवक की तलाश की जा रही है।
ग्रामीणों में दहशत और गम
गांव में अचानक हुई इस घटना से मातम का माहौल है। गणेश विसर्जन के दौरान खुशियों के बीच हुई इस दुर्घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, ग्रामीण मौके पर डटे हुए हैं। युवक की तलाश करने में मदद कर रहे हैं।
जांच और सावधानी की अपील
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रशासन ने नदी में विसर्जन के दौरान सुरक्षा उपायों का पालन करने की अपील की है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X