{"_id":"69d10d2283df290eaa079a80","slug":"makhanlal-chaturvedi-jayanti-mp-cm-mohan-yadav-tribute-program-news-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: पं. माखनलाल चतुर्वेदी की 137वीं जयंती, सीएम मोहन यादव ने किया नमन; कहा- अनंतकाल तक रहेंगे अविस्मरणीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: पं. माखनलाल चतुर्वेदी की 137वीं जयंती, सीएम मोहन यादव ने किया नमन; कहा- अनंतकाल तक रहेंगे अविस्मरणीय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश में महान साहित्यकार एवं पत्रकार पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें नमन करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया। उनकी 137वीं जयंती पर भोपाल समेत अन्य जगह में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश में पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर आज कई जगह पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के गौरव, पत्रकारिता जगत के नक्षत्र माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कहा कि उनकी कृतियां, राष्ट्रसेवा, समाज के नवनिर्माण एवं लोक कल्याण का संदेश देती हैं। अपने प्रखर विचारों एवं चिंतन के प्रभाव स्वरूप वे अनंतकाल तक अविस्मरणीय रहेंगे। माखनलाल चतुर्वेदी की 137वीं जयंती पर भोपाल समेत अन्य जगह में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
टंट्या मामा व वीरांगना झलकारी बाई को भी सीएम ने किया याद
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय गौरव, महान स्वतंत्रता सेनानी, टंट्या मामा की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि टंट्या मामा ने दमनकारी हुकूमत को सबक सिखाते हुए शोषण, आतंक और अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी। मातृभूमि की सेवा के प्रति उनके योगदान का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।
वहीं, वीरांगना, नारी शक्ति की प्रतीक, झलकारी बाई के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस बीच सीएम ने कहा कि झलकारी बाई ने मातृभूमि के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सर्वस्व न्यौछावर किया। उनका पराक्रम और शौर्य बेटियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर खंडवा और भोपाल स्थित शैक्षणिक परिसरों में स्थानीय लोगों ने पं. माखनलाल चतुर्वेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X