सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   No trace of Aghori Baba even after four days, Chaumhela's Sanjit Porwal was also cheated of Rs 2 lakh

Mandsaur News: अघोरी बाबा का चार दिन बाद भी सुराग नहीं, चौमहेला के संजीत पोरवाल से भी ठगे 2 लाख रुपए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Thu, 16 Jan 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्राम बैलारा के अघोरी बाबा मंगलनाथ पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी का आरोप है। प्रयागराज निवासी निलेश द्विवेदी और राजस्थान के संजीत पोरवाल समेत अन्य लोगों से लाखों रुपए ठगे गए। आत्मदाह की चेतावनी के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया, पर आरोपी फरार हैं। 

No trace of Aghori Baba even after four days, Chaumhela's Sanjit Porwal was also cheated of Rs 2 lakh
अघोरी मंगलनाथ तंत्र क्रिया करवाते हुए
विज्ञापन

विस्तार

ग्राम बैलारा में अघोरी बाबा मंगलनाथ के खिलाफ प्रयागराज के पंडित निलेश द्विवेदी की शिकायत पर केस दर्ज होने के बाद अब और भी पीड़ित सामने आने लगे हैं। राजस्थान चौमहेला निवासी संजीत पोरवाल ने भी दो लाख रुपए तंत्र-मंत्र के नाम पर लेने की शिकायत मंगलनाथ अघोरी बाबा के खिलाफ की है।

Trending Videos


संजीत पोरवाल ने बताया कि घरेलु परेशानी हल करने के नाम पर बाबा ने उससे पहले 1 लाख फिर 80 हजार और फिर 20 हजार रुपए लिए हैं। एसपी के निर्देश पर प्रकरण दर्ज करने के बाद से पिपलियामंडी पुलिस लोगों से तंत्र-मंत्र से दुख-दर्द दूर करने का झांसा देकर लाखों रुपए ठगने वाला अघोरी मंगलनाथ की तलाश में लगी हुई है, लेकिन अब तक इसका और इसके साथी नरेन्द्र का कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले के अनुसार उत्तरप्रदेश के प्रयागराज जिले के गांव निरोधा निवासी निलेश द्विवेदी और एक अन्य राजस्थान के युवक के साथ ग्राम बैलारा निवासी अघोरी मंगलनाथ व उसके साथी अंबालाल उर्फ नरेन्द्र ने मिलकर पूजा-पाठ व तंत्र-मंत्र क्रिया करने का झांसा देकर करीब चार लाख रुपए की ठगी की थी। आरोपी बाबा ने सोशल मीडिया के सहारे लोगों को ठगने के लिए अपना प्रचार-प्रसार किया। इसलिए प्रयागराज का पंडित युवक झांसे में आ गया। वहीं राजस्थान से भी कुछ लोगों से अघोरी ने इसी तरह की ठगी की है।

आत्मदाह की चेतावनी के बाद केस दर्ज
इससे पहले निलेश और पीड़ित राजस्थानी युवक ने एसपी कार्यालय में खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महदाह का प्रयास किया था। इसके बाद पुलिस अलर्ट हुई। एसपी के निर्देश पर पिपलियामंडी पुलिस ने निलेश की शिकायत पर मंगलनाथ और नरेन्द्र के खिलाफ केस दर्ज किया था।

नए पीड़ित आने लगे सामने
एसपी के निर्देश पर पिपलियामंडी पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज करने के बाद अब मंगलनाथ और नरेन्द्र से पीडित अन्य लोग भी सामने आने लगे हैं। चौमहेला निवासी संजीत पोरवाल ने भी दो लाख रुपए वापस दिलाने की गुहार लगाई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed