{"_id":"6988ac874df29323c704ce22","slug":"the-stepson-suspecting-witchcraft-had-plotted-the-murder-with-his-friend-mandsaur-news-c-1-1-noi1351-3930526-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur: पार्षद की पत्नी हत्याकांड में नया मोड़, तंत्र-मंत्र के शक में सौतेले बेटे ने दोस्त संग रची थी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur: पार्षद की पत्नी हत्याकांड में नया मोड़, तंत्र-मंत्र के शक में सौतेले बेटे ने दोस्त संग रची थी साजिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: मंदसौर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
सार
मंदसौर में बीते दिनों हुई पार्षद की तीसरी रूबीना पत्नी की हत्या के मामले में नया एंगल सामने आया है। पार्षद की पहली पत्नी के बेटे साहिल ने तंत्र मंत्र व जादू टोने के शक में रूबीना की हत्या की थी।
मृतका रूबीना और आरोपी साहिल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भाजपा पार्षद शाहिद मेव की पत्नी रुबीना की निर्मम हत्या के मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ ही सनसनीखेज खुलासे सामने आए हैं। पुलिस जांच में अब इस हत्याकांड में तंत्र-मंत्र और टोना-टोटके से जुड़ा एंगल भी सामने आया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी साहिल ने बताया कि पारिवारिक विवाद के साथ-साथ इसी शक ने उसे इस जघन्य अपराध की ओर धकेला।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार साहिल का कहना है कि रुबीना के पिता के मदारपुरा स्थित घर में एक मजार बनी हुई है, जहां गुरुवार के दिन ताबीज और डोरे बनाए जाते थे। यहां लोगों की आवाजाही बनी रहती थी। साहिल, उसकी मां और बहन को संदेह था कि रुबीना ने तंत्र-मंत्र और टोना-टोटके के जरिए पार्षद शाहिद मेव को अपने प्रभाव में लिया और फिर उससे विवाह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के बाद पारिवारिक हालात बिगड़ते चले गए। पार्षद का अपनी पहली पत्नी के घर आना-जाना कम हो गया, जिससे घर में तनाव और विवाद की स्थिति बन गई। साहिल इस स्थिति से बेहद नाराज था। परिवार के लोगों ने कई बार रुबीना को समझाने की कोशिश की कि वह शाहिद से दूरी बनाए, लेकिन बात नहीं बनी।
जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि नयापुरा स्थित शाहिद मेव के घर के बाहर कथित रूप से जादू-टोने से जुड़ी सामग्री और भभूत जैसी वस्तुएं फेंकी जाती थीं। इससे पारिवारिक तनाव और गहरा गया। इसी बीच साहिल ने अपने बचपन के दोस्त सोहेल पिता भुरू पहलवान के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। सोहेल नयापुरा में साहिल के घर के सामने ही रहता था, जिससे संपर्क में रहना आसान हो गया।
पढ़ें: शहडोल दौरे पर सीएम मोहन यादव की सौगातों की बरसात, 2300 करोड़ की सोन माइक्रो सिंचाई परियोजना की घोषणा
पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले साहिल अजमेर गया था, जहां से उसने हत्या में इस्तेमाल होने वाला चाकू खरीदा। वारदात को अंजाम देने से पहले दोनों ने रुबीना की गतिविधियों की रेकी की। गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे रुबीना मदारपुरा स्थित अपने पिता के घर से ऑटो में बैठकर अभिनंदन नगर स्थित किराए के मकान लौट रही थी। घर से करीब 100 मीटर पहले ऑटो रुकते ही अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार साहिल और सोहेल वहां पहुंचे और धारदार चाकू से रुबीना पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए शुक्रवार शाम दोनों आरोपियों को जावरा स्थित हुसैन टेकरी के पास से राउंडअप कर मंदसौर लाया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। शनिवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें मंगलवार तक पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। फिलहाल पुलिस वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, चाकू की बरामदगी तथा अन्य पहलुओं की गहन जांच कर रही है। हत्याकांड में सामने आए तंत्र-मंत्र के एंगल की भी गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X