सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Day's mercury again crossed 42, weather may change after two days

MP Weather Today: दिन का पारा फिर 42 के पार पहुंचा, दो दिन बाद बदल सकता है मौसम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 26 Jun 2022 03:57 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश में सबसे गर्म ग्वालियर रहा। सबसे गर्म रात दतिया की रही। संभावना जताई जा रही है कि दो दिन बाद मौसम फिर करवट लेगा।  

MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Day's mercury again crossed 42, weather may change after two days
एमपी मौसम आज: मध्य प्रदेश में मौसम गर्म बना हुआ है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में मौसम गर्म बना हुआ है। कई इलाकों में बारिश भी हो रही है, लेकिन गर्मी कम नहीं हो रही। दिन और रात में उमस परेशान कर रही है। लोगों को झमाझम बारिश का इंतजार है। दिन का पारा 42 डिग्री को पार कर गया है, वहीं रात का पारा भी 30 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। प्रदेश में सबसे गर्म ग्वालियर रहा। सबसे गर्म रात दतिया की रही। संभावना जताई जा रही है कि दो दिन बाद मौसम फिर करवट लेगा।  
Trending Videos


प्रदेश के बड़े शहरों का तापमान
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 37.1 28.0
इंदौर 35.0 25.0
ग्वालियर 42.2 30.0
जबलपुर 34.4 24.9

मौसम केंद्र की रिपोर्ट बता रही कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा पोरबंदर, बड़ौदा, शिवपुरी, रीवा, चुर्क से होकर गुजर रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, रीवा संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर, जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम,  इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षी दर्ज की गई। माडा में 9, करंजिया, चितरांगाी में 8, मउगंज में 5, सिंगरौली में 4 सेमी तक पानी गिरा है। वहीं धार में 20.6, मंडवा में 9, रीवा में 8.6, उमरिया में 1.1 मिमी बारिश हुई है। जबलपुर, खजुराहो में भी बारिश दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले 24 घंटों के पूर्वानुमान की बात करें तो जबलपुर, शहडोल, भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर, रीवा, सागर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग का यलो अलर्ट बता रहा है कि जबलपुर, शहडोल, इंदौर, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर, उज्जैन संभाग में जिलों में कहीं-कहीं बिजली गिरने की संभावना है। 

मौसम विभाग के आंकड़े बता रहे कि तापमान लगातार बढ़ रहा है। उमस से लोग बेहाल हो रहे हैं। दिन का पारा 42 डिग्री को पार कर गया है, वहीं रात का पारा भी 30 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। प्रदेश में सबसे गर्म ग्वालियर रहा। ग्वालियर में 42.2, राजगढ़ में 42, दतिया में 40.7, गुना-नौगांव में 40.2, खजुराहो में 39.8, टीकमगढ़-रायसेन में 39.2, सिवनी में 38.4, सागर में 38.1, रतलाम-होशंगाबाद में 38 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है। प्रदेश में सबसे गर्म रात दतिया की रही। दतिया में 30.7, ग्वालियर में 30, होशंगाबाद में 28.7, राजगढ़ में 28.4, दमोह में 28.2, नौगांव-रतलाम-भोपाल में 28 डिग्री तापमान रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed