सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Monsoon entering the state at a slow pace, disturbing the humidity during the day

MP Weather Today: मानसून का धीमी रफ्तार से प्रदेश में प्रवेश, दिन में उमस कर रही परेशान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 20 Jun 2022 03:56 PM IST
विज्ञापन
सार

मानसून प्रदेश के चंबल संभाग के जिले तथा ग्वालियर, दतिया, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, उज्जैन, आगर जिलों को छोड़कर प्रदेश के शेष जिलों में आ चुका है। 

MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Monsoon entering the state at a slow pace, disturbing the humidity during the day
एमपी मौसम आज: मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है। कई इलाकों में बीते तीन दिनों से बारिश हो ही है। भोपाल में सोमवार दोपहर तेज बारिश हुई है। हालांकि तापमान में उतनी गिरावट नहीं है जितनी बारिश के बाद अपेक्षा की जा रही थी। प्रदेश में सबसे गर्म नरसिंहपुर रहा। वहीं सबसे गर्म रात रतलाम में रही। 
Trending Videos


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा पोरबंदर, बड़ौदा, शिवपुरी, रीवा, चुर्क से होकर गुजर रही है। मानसून प्रदेश के चंबल संभाग के जिले तथा ग्वालियर, दतिया, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, उज्जैन, आगर जिलों को छोड़कर प्रदेश के शेष जिलों में आ चुका है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश के रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, भोपाल संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, चंबल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा इंदौर-उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। बिरसा में 17, केसली में 10, खिलचीपुर में 9, बहोरीबंद, सबलगढ़ में 7, पथिरया. कुंडम, बिछिया, नरवर में 6, दतिया, देवरी, बिजुरी, जैसीनगर, जबेरा, मंडला, बाकाल, मझौली, सीहोरा, मालथौन, पनागर, चन्नौदी, कटनी, बीना, गोटेगांव, ओरछा, सिंहावल में 5 सेमी तक पानी गिरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है। यलो अलर्ट के मुताबिक डिंडौरी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, छतरपुर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, नीमच, आगर, शाजापुर, गुना, शिवपुरी, श्योपुरकलां जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। साथ ही रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में तथा बुरहानपुर, खंडवा, खरगोना, बड़वानी, धार जिलों में कहीं आंधी और बिजली गिर सकती है। 

मौसम विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे बना हुआ है। सबसे ज्यादा तापमान नरसिंहपुर में दर्ज किया गया। नरसिंहपुर में 39, रतलाम में 37.6, खजुराहो में 37.4, खरगोन-रायसेन में 37, ग्वालियर-इंदौर में 36.4, नौगांव में 36.3, राजगढ़-सीधी में 36.2, दतिया में 35.7, सतना में 35.6,  उज्जैन में 35.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं रात के तापमान की बात करें तो प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रात रतलाम की रही। रतलाम में 26.2, उज्जैन में 26, खरगोन में 25.8, होशंगाबाद में 25.7, खंडवा में 35.4, खजुराहो में 24.8, ग्वालियर में 24.7, इंदौर में 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed