फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: Wife kills sleeping husband with an axe in Khargone news in hindi

MP: खरगोन में पत्नी ने सोते हुए पति की कुल्हाड़ी से हत्या की, प्रेम संबंध के शक में वारदात को दिया अंजाम

Tue, 14 Jul 2026 10:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 14 Jul 2026 10:29 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के खरगोन में 9 बच्चों की मां ने पति के कथित प्रेम संबंध और दूसरी शादी के डर से सोते समय कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस जांच में महिला ने जुर्म कबूल किया। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
MP: Wife kills sleeping husband with an axe in Khargone news in hindi
हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद और कथित प्रेम संबंध के शक के चलते एक महिला ने अपने पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, यह घटना चेनपुर थाना क्षेत्र के बाजार खोदरा चिड़िया गांव की है। मृतक की पहचान इडा डुडवे (45) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसकी पत्नी रुमली बाई डुडवे (35) है। दंपति के नौ बच्चे हैं, जिनमें छह बेटियां और तीन बेटे शामिल हैं। बच्चों की उम्र ढाई साल से 16 साल के बीच बताई गई है।
विज्ञापन


क्या बोले एसपी?
खरगोन के एएसपी (सिटी) बिट्टू सहगल ने बताया कि 10 जुलाई को मृतक के भाई ने शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने इडा डुडवे की हत्या कर दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआत में रुमली बाई ने भी पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके पति की हत्या की है। लेकिन जांच के दौरान पुलिस को पति-पत्नी के बीच लगातार होने वाले विवाद और पति के कथित प्रेम संबंध की जानकारी मिली। पूछताछ में महिला के बयान और घटनास्थल के साक्ष्यों में विरोधाभास मिलने पर पुलिस का शक गहरा गया।

पढ़ें: पेंशन निकालने पहुंचे आदिवासी परिवार के उड़ गए होश, खाते में दिखे 7.40 अरब रुपये; जांच जारी


कड़ी पूछताछ के दौरान रुमली बाई ने कथित तौर पर अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि उसका पति किसी दूसरी महिला के साथ संबंध में है और वह उसे तथा नौ बच्चों को छोड़कर दूसरी शादी कर सकता है। इसी डर और लगातार होने वाले झगड़ों से तंग आकर उसने 9-10 जुलाई की दरम्यानी रात पति के सोते समय कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने शुरुआत में सच्चाई इसलिए छिपाई क्योंकि उसे डर था कि यदि ससुराल वालों को उसकी करतूत का पता चला तो वे उसकी हत्या कर सकते हैं। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed