सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Pritam Lodhi Controversy MLA New Threat Sparks Row MP Politics News in Hindi

'गोबर से भर देंगे बंगला': अब भाजपा विधायक की SDOP को नई धमकी; एक दिन पहले कहा, करेरा तुम्हारे डैडी का है क्या?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Tue, 21 Apr 2026 10:18 AM IST
विज्ञापन
सार

Shivpuri Thar Case: शिवपुरी में थार प्रकरण को लेकर भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने आईपीएस अधिकारी आयुष जाखड़ को लेकर अब एक और  विवादित बयान दे दिया है। आइये जानते है क्या कुछ कहा?

Pritam Lodhi Controversy MLA New Threat Sparks Row MP Politics News in Hindi
भाजपा विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने करैरा के एसडीओपी और आईपीएस अधिकारी आयुष जाखड़ को लेकर एक नया विवादित बयान दिया है। वायरल वीडियो में विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि वे 5 से 10 हजार लोगों के साथ एसडीओपी के बंगले का घेराव करेंगे और उसे गोबर से भर देंगे। वीडियो में उन्होंने आक्रामक अंदाज में यह भी कहा कि पहले उनका हाथ ढाई किलो का था, अब ढाई सौ किलो का है और वे जाखड़ को ठीक कर देंगे।

Trending Videos

क्यों दे रहे हैं ऐसे बयान?
बताया जा रहा है कि विधायक अपने बेटे दिनेश लोधी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से नाराज हैं। उनके बेटे पर आरोप है कि उसने थार कार से पांच लोगों को कुचल दिया था। घटना के बाद शुरू में विधायक ने “जनता सर्वोपरि” बताते हुए खुद पुलिस अधिकारियों को फोन कर बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया और उसे पुलिस के हवाले भी किया। हालांकि, जैसे-जैसे पुलिस जांच आगे बढ़ी, विधायक का रुख बदल गया और वे खुले तौर पर बेटे के समर्थन में आ गए। उन्होंने वीडियो जारी कर एसडीओपी आयुष जाखड़ को चुनौती देते हुए कहा कि वे करैरा आएंगे और चुनाव भी लड़ेंगे अगर दम है तो रोक लेना। साथ ही उन्होंने 15 दिन में स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


कल भी दिया बयान
कल भी भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था । वीडियो में विधायक ने करेरा के एसडीओपी आयुष जाखड़ को खुली चुनौती देते हुए तीखे सवाल उठाए, जिससे प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वायरल वीडियो में विधायक प्रीतम लोधी कहते नजर आ रहे हैं, “करेरा क्या तुम्हारे डैडी का है?” उन्होंने अपने बेटे दिनेश लोधी को लेकर भी बड़ा एलान करते हुए कहा कि उनका बेटा करेरा जाएगा और वहीं से चुनाव भी लड़ेगा। इस बयान के सामने आने के बाद क्षेत्रीय राजनीति में हलचल और तेज हो गई है।

कौन हैं प्रतीम लोधी
प्रीतम सिंह लोधी मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। उनके खिलाफ विभिन्न मामलों में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी सामने आती रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed