सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Cattle slaughter in Bandri sparks outrage; remains of domesticated cows found in the forest

सागर में गौवंश की हत्या: यहां जंगल में दो गायों के कटे मिले अवशेष; क्या सक्रिय गौ-तस्करों से जुड़े हैं तार?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 11:51 AM IST
विज्ञापन
सार

सागर जिले के बांदरी थाना क्षेत्र में दो दुधारू गायों की हत्या कर उनका मांस ले जाने का मामला सामने आया है। जंगल में गायों के कटे हुए अंग मिलने के बाद पशुपालकों में आक्रोश है, पुलिस जांच में जुटी है।

Cattle slaughter in Bandri sparks outrage; remains of domesticated cows found in the forest
गायों के अवशेष दिखाता पशुपालक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बांदरी थाना क्षेत्र में गौ-तस्करी और गौ-वध का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बसिया के जंगल में अज्ञात आरोपियों ने दो पालतू दुधारू गायों की बेरहमी से हत्या कर उनका मांस लेकर फरार हो गए। घटना का खुलासा तब हुआ, जब गाय मालिक को जंगल में कटे हुए कान, नाक और पूंछ बरामद हुए। इस घटना से क्षेत्र के पशुपालकों में भारी आक्रोश है।
Trending Videos

दो दिन से लापता थीं गायें
जानकारी के अनुसार जरूवाखेड़ा के मूडरा निवासी तुलसीराम प्रजापति की दो दुधारू गायें पिछले दो दिनों से लापता थीं। तुलसीराम ने बताया कि गायें रोज की तरह जंगल में चरने गई थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। उन्होंने आसपास के गांवों और जंगल में तलाश की, पर कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल में मिले क्षत-विक्षत अवशेष
तलाश के दौरान बसिया गांव के एक युवक ने तुलसीराम को सूचना दी कि जंगल में गायों के कटे हुए अंग पड़े हैं। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दोनों गायों के नाक, कान और पूंछ कटे हुए थे। अंगों की बनावट और पहचान के आधार पर उन्होंने उन्हें अपनी गायें बताया।

एक गाय थी गर्भवती, 40 हजार का नुकसान
पीड़ित तुलसीराम ने बताया कि दोनों गायें दुधारू थीं और परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थीं। उनमें से एक गाय गर्भवती भी थी। उन्होंने बताया कि इस घटना से उन्हें करीब 40 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।


ये भी पढ़ें- पन्ना में बड़ा सड़क हादसा: नागपुर जा रही बस डंपर से भिड़ी, तीस से अधिक यात्री घायल; कुछ की स्थिति गंभीर

कड़ी कार्रवाई की मांग
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में सक्रिय गौ-तस्करों के हौसले बुलंद हैं और अब वे पालतू मवेशियों को भी निशाना बना रहे हैं। पीड़ित ने बांदरी थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed