सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chief Minister Dr. Mohan Yadav celebrated his birthday in the Tiger Reserve and released turtles in the river

Sagar News: सीएम यादव ने टाइगर रिजर्व में मनाया जन्मदिन, बामनेर नदी में छोड़े कछुए; चीतों की भी होगी एंट्री

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सागर में वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में जन्मदिन मनाते हुए कछुओं को छोड़ा और चीता पुनर्वास की शुरुआत की। सादगी से खलिहान में भोजन किया और बच्चों संग खुशियां साझा कर वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया।

Chief Minister Dr. Mohan Yadav celebrated his birthday in the Tiger Reserve and released turtles in the river
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को अपना जन्मदिन अनोखे और प्रकृति-प्रेमी अंदाज में मनाया। उन्होंने सागर, दमोह और नरसिंहपुर जिलों में फैले वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व का दौरा किया। इस दौरान वन्यजीव संरक्षण का संदेश देते हुए बामनेर नदी में करीब एक दर्जन कछुओं को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टाइगर रिजर्व में चीतों के पुनर्वास के लिए ‘सॉफ्ट रिलीज बोमा’ का भूमि-पूजन भी किया। अधिकारियों के अनुसार, इस रिजर्व की घासभूमि दक्षिण अफ्रीका के जंगलों के समान है, जो चीतों के लिए अनुकूल मानी जाती है। जल्द ही कूनो अभयारण्य से चीतों को यहां लाकर बसाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व मध्यप्रदेश का 7वां और देश का 54वां टाइगर रिजर्व है, जिसकी स्थापना वर्ष 2023 में हुई थी। इसका कुल क्षेत्रफल 2339 वर्ग किलोमीटर है। वर्तमान में यहां 32 टाइगर मौजूद हैं, हालांकि यह क्षेत्र ‘भेड़ियों की भूमि’ के रूप में भी प्रसिद्ध है।


पढ़ें: भोपाल में हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, तीन युवकों की दर्दनाक मौत; चाय पीने के लिए निकले थे

मुख्यमंत्री ने सरकारी तामझाम से दूर सादगी का परिचय देते हुए हरिदास रैकवार के खलिहान में खटिया पर बैठकर बुंदेली भोजन किया। इसके बाद सर्किट हाउस मोहली में बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया और उन्हें मिठाई भी खिलाई।

इस टाइगर रिजर्व की खासियतों की बात करें तो यहां 240 से अधिक पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं, जिससे यह पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग समान है। साथ ही यहां टाइगर, पैंथर, भेड़िया, भालू और चौसिंगा जैसे वन्यजीव भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं। टाइगर रिजर्व बनने से क्षेत्र में ईको-टूरिज्म और रोजगार की संभावनाएं भी तेजी से बढ़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed