{"_id":"69d9f32125d7e907ee0581ad","slug":"sensation-in-sagar-blood-stained-unidentified-corpse-found-in-a-sack-on-sagar-kanpur-4-line-sagar-news-c-1-1-noi1338-4150819-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: बोरे में बंद मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, हाईवे किनारे फैली दहशत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: बोरे में बंद मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, हाईवे किनारे फैली दहशत, जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
सार
सागर में फोरलेन किनारे बोरे में बंद एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई जा रही है।
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले के कर्रापुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत सागर-कानपुर फोरलेन मार्ग पर शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब राजा ढाबा के सामने स्थित एक वेयर हाउस के पास बोरे में बंद एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्थानीय राहगीरों ने सड़क किनारे एक संदिग्ध बोरा पड़ा देखा, जिससे दुर्गंध आ रही थी। संदेह होने पर उन्होंने तत्काल कर्रापुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बोरा खोलने पर उसमें एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है।
शव जिस स्थिति में मिला है, उससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं और हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को बोरे में बंद कर यहां फेंका गया है।
ये भी पढ़ें: Guna News: थाने के सामने खाकी पर हमला, आधी रात हंगामा कर रहे युवकों ने पुलिसकर्मी को पीटा, तीन गिरफ्तार
कर्रापुर पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। फोरलेन मार्ग पर स्थित राजा ढाबा और आसपास के वेयर हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों का सुराग लगाया जा सके।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं आसपास के जिलों और थानों में दर्ज गुमशुदा व्यक्तियों के रिकॉर्ड से मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गुत्थी जल्द सुलझा ली जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X