सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seoni News ›   MP News: Inhumanity with two youths on suspicion of witchcraft, forced to drink urine in shoes

MP News: जादू टोने के शक पर दो युवकों से अमानवीयता, जूते में पेशाब पिलाई, पुलिस से शिकायत करने की सजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 28 Jun 2023 05:11 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के सिवनी में जादू-टोना करने के शक में दो युवकों को जूते में पेशाब पिलाने का मामला सामने आया है। गांववालों ने उन पर पहले तो जुर्माना लगाया और गांव से बंद करने की धमकी दी थी। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की तो नाराज होकर ग्रामीणों ने पेशाब पिलाने जैसी हरकत को अंजाम दिया। 

MP News: Inhumanity with two youths on suspicion of witchcraft, forced to drink urine in shoes
लखनादौन थाना इलाके की ये घटना है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जादू-टोने के शक में दो युवकों से ज्यादती की गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो नाराज लोगों ने उसके साथ जूते में पेशाब पिलाने जैसी हरकत की गई। मामला करीब एक महीने पुराना है पर पीड़ित ने अब पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। 
Trending Videos


जानकारी के अनुसार मामला सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरखपुर ग्राम का है। यहां रहने वाले दो लोगों पर जादू टोना करने का आरोप लगा है। पीड़ितों ने जिले के लखनादौन थाने में 25 मई को शिकायत की गई थी, लेकिन कार्रवाई न होने की स्थिति में 27 जून 2023 की शाम को पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत करने पहुंचे। पीड़ितों ने बताया कि उनके ऊपर झूठे आरोप लगाए गए हैं कि वे जादू टोना करते हैं। इसलिए उन्हें गांव में रहने नहीं दिया जाएगा। बैठक बुलाकर गोरखपुर के गांव के लोगों ने एक राय होकर उन्हें धमकी दी कि वे 5000 रुपये दें, वरना उसे इस बैठक में सभी लोग बुरी तरह से मारेंगे। जहां पीड़ितों ने इसके बाद 5000 जुर्माना दे दिया। इस घटना की शिकायत लेकर पीड़ित लखनादौन थाने गए थे, लेकिन उनकी शिकायत नहीं लिखी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत पर लगे आरोप
पीड़ित द्वारा यह भी बताया गया कि गोरखपुर पंचायत में उन्हें परिवार सहित बुलाया गया और प्रार्थी को जबरन जूते में यूरिन कर पिलाया गया। यह कहा गया कि तूने पुलिस में शिकायत क्यों की और आज से तू समाज से बंद किया जाता है और तेरे साथ गांव का कोई भी व्यक्ति कोई संबंध नहीं रखेगा। जो व्यक्ति तेरे परिवार से रखेगा तो उससे 15000 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।

टीआई को जांच के आदेश
पीड़ितों ने आरोप लगाए हैं कि प्रार्थी द्वारा उसके साथ की गई पेशाब पिलाने की घटना की शिकायत पुलिस थाना लखनादौन में की गई थी परंतु पुलिस थाना द्वारा कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के नाम आवेदन दिया है। प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत सरयाम ने जानकारी दी कि इस प्रकरण के संज्ञान में आने के बाद लखनादौन टीआई को जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed