सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seoni News ›   Shivraj Singh Chouhan Seoni Road Show, Orders Home For Elderly Woman

MP: जनदर्शन में शिवराज ने झोपड़ी के बाहर खड़ी महिला को गले लगाया, बोले- अम्मा का पक्का घर बनेगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 19 Jul 2023 08:55 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विकास पर्व के दौरान सिवनी में जनदर्शन के दौरान रोड शो किया। सड़क किनारे झोपड़ी में रह रही वृद्ध महिला के पास पहुंचे। उसे गले लगाया और बोले- अम्मा का घर बनेगा। 
 

Shivraj Singh Chouhan Seoni Road Show, Orders Home For Elderly Woman
सिवनी में बुजुर्ग महिला से मिलते शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विकास पर्व के दौरान बुधवार को सिवनी पहुंचे। वहां जनदर्शन के दौरान रोड शो किया। इस दौरान एक वृद्ध महिला हाथों में फूलमाला लिए झोपड़ी के बाहर खड़ी दिखाई दी। उसे देखते ही शिवराज उसके पास पहुंचे। उसे गले लगाया। अधिकारियों को बुलाकर निर्देश भी दे दिए कि अम्मा का घर बनेगा। 

Trending Videos


 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिवनी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास पर्व के दौरान 287.48 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। उससे पहले उन्होंने सिवनी में भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना की। प्रदेश और देश की उन्नति की कामना की। जगत कल्याण के लिए प्रार्थना की। फिर जनदर्शन शुरू किया। रोड शो के दौरान उन्हें सड़क किनारे झोपड़ी में रह रही एक बुजुर्ग महिला सोनवती दिखाई दी, जो हाथों में फूलों की माला लिए खड़ी थी। शिवराज ने उन्हें देखा और भावुक हो गए। अम्मा का गले से लगा लिया। झोपड़ी देखकर बोले कि 'अम्मा का पक्का घर बनेगा'। तुरंत कलेक्टर को बुलाकर आदेश भी दे दिया। कलेक्टर को उन्हें पट्टा देने और फिर मकान स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं। इससे अम्मा भी भावुक हो गई। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार माना। बारिश की वजह से सीएम का रोड शो आधा घंटा देरी से शुरू हुआ। सीएम ने जिस महिला से मुलाकात की, उसके झोपड़े को प्रशासन ने हरे कपड़े से ढंक दिया था। इसे लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन भी किया था।  



सिवनी को मिलेगी नगर निगम की सौगात
करीब डेढ़ घंटे के रोड शो के बाद शाम 5:20 बजे सीएम नगर पालिका कार्यालय के सामने स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। साथ ही जनसभा को संबोधित किया। शिवराज ने कहा कि सिवनी को नगर निगम बनाया जाएगा। कुरई में महाविद्यालय के लिए आवंटित जमीन पर भवन बनेगा। गर्ल्स स्कूल के लिए नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। नंदी जलाशय में नहर विस्तार का कार्य शुरू किया जाएगा। धनोरा में कॉलेज खोला जाएगा। साथ ही सिवनी में 300 करोड़ रुपए की परियोजना का शुभारंभ होगा।

पुलिस ने कांग्रेसियों को हिरासत में लिया
मुख्यमंत्री के आने से पहले पुलिस ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। यह कार्यकर्ता सीएम के रोड शो पर एक महिला का कच्चा मकान ढंकने को लेकर विरोध कर रहे थे। दरअसल, यहां सीएम के रोड शो के बीच में सड़क किनारे एक आदिवासी महिला का कच्चा मकान था। वह काफी जर्जर था। सीएम को यह मकान नहीं दिखे, इसलिए नपा की टीम ने इसे कवर कर दिया था। हालांकि कांग्रेस के विरोध के बाद कवर हटा लिया।

सीएम ने इन कार्यों का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने यहां कई कामों का लोकार्पण किया। इसमें 9 करोड़ 40 लाख 32 हजार रुपए से निर्मित 17 किमी माल्हनवाड़ा से खैररांजी मार्ग, 1 करोड़ 15 लाख 50 हजार रुपए से निर्मित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय भवन बरघाट, 3 करोड़ 53 लाख 9 हजार रुपए से निर्मित शासकीय महाविद्यालय बरघाट में 6 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, 1 करोड़ 31 लाख 69 हजार रुपए ग्राम ग्वारी (लखनादौन) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन एवं आवास गृहों का निर्माण, 1 करोड़ 30 लाख रुपए से सिवनी नगरीय निकाय के पांच प्रमुख सड़कों का कायाकल्प के तहत डामरीकरण कार्य शामिल है।

पटवारी परीक्षा में संदेह खत्म होने तक नहीं होगी नियुक्तियां
मुख्यमंत्री ने सभा में दोहराया कि जब तक संदेह खत्म नहीं होता, तब तक पटवारी परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की भर्ती नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जांच होगी और गड़बड़ निकलने पर गड़बड़ी करने वालों को मामा ठीक कर देगा। दरअसल, पिछले कुछ दिन से पटवारी परीक्षा के नतीजों को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस ने सवाल उठाए तो मुख्यमंत्री ने भर्तियों पर रोक लगा दी थी। इसके बाद भी अब तक न तो जांच का आदेश जारी हुआ है और न ही कुछ प्रक्रिया आगे बढ़ सकी है। इस बीच वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही परीक्षा को रद्द किया जा सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed