फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CEO of District Cooperative Bank suspended over allegations of financial irregularities; headquarters

Shahdol News: वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में जिला सहकारी बैंक के सीईओ निलंबित, रीवा किया गया मुख्यालय

Thu, 23 Jul 2026 02:06 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2026 02:06 PM IST
सार

शहडोल जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ संतोष कुमार यादव को गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
CEO of District Cooperative Bank suspended over allegations of financial irregularities; headquarters
सीईओ पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के चलते निलंबित की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शहडोल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) संतोष कुमार यादव को गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है। मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित, भोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय संभागीय शाखा रीवा निर्धारित किया गया है। उनके स्थान पर कैडर अधिकारी एवं प्रबंधक (प्रशासन) जगदीश चंद्र उईके को अगले आदेश तक अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन


राज्य सहकारी बैंक की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि अधिवक्ता कुणाल ठाकुर की शिकायत के आधार पर गठित दो सदस्यीय जांच दल की अंतरिम रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबन का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में धान उपार्जन वर्ष 2023-24 के खरीदी व्यय में शासन द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक राशि दर्शाने, फील्ड कर्मचारियों से निजी बैंक खाते में धनराशि स्थानांतरित कराने तथा जिला बैंक के नवनियुक्त समिति प्रबंधकों से कथित रूप से राशि अपने खाते में ट्रांसफर कराने जैसे आरोप दर्ज किए गए हैं। इन मामलों को गंभीर वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- खेत बना मौत का मैदान: पन्ना में जहरीले सियार के शव को खाने से आठ गिद्धों की मौत की आशंका; वन विभाग में हड़कंप


इधर, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) रीवा भी संतोष कुमार यादव के विरुद्ध वित्तीय गड़बड़ी, पद के दुरुपयोग, कथित आपराधिक कदाचार और अवैध वसूली से जुड़े मामलों की जांच कर रहा है। जांच एजेंसी ने 11 बिंदुओं पर संबंधित दस्तावेज तलब किए हैं। इनमें सोसाइटी प्रबंधकों से कथित अवैध वसूली, नौरोजाबाद शाखा में गबन, बुढ़ार और केशवाही समितियों में वित्तीय अनियमितताओं सहित राजेंद्रग्राम से जुड़े मामलों के अभिलेख शामिल हैं।

हालांकि, विभागीय और ईओडब्ल्यू की जांच अभी जारी है। ऐसे में आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल राज्य सहकारी बैंक ने प्रशासनिक दृष्टि से कार्रवाई करते हुए सीईओ को निलंबित कर दिया है और बैंक के नियमित कार्यों के संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था लागू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed