{"_id":"6a5b7bbbd100b8c05801676b","slug":"contract-worker-injured-in-tower-fall-dies-after-13-days-allegations-of-sending-body-to-bihar-without-informing-police-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4515488-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: टावर से गिरकर घायल ठेका कर्मी की 13 दिन बाद मौत, बिना पुलिस सूचना शव बिहार भेजने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: टावर से गिरकर घायल ठेका कर्मी की 13 दिन बाद मौत, बिना पुलिस सूचना शव बिहार भेजने का आरोप
Sat, 18 Jul 2026 08:32 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 08:32 PM IST
सार
कोतवाली पुलिस ने परिजनों की सूचना पर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। सीएसपी राजेंद्र मोहन दुबे ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। यदि अस्पताल प्रबंधन या किसी अन्य की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र में विद्युत टावर निर्माण कार्य के दौरान घायल हुए एक ठेका कर्मी की 13 दिन बाद निजी अस्पताल में मौत हो गई। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन और ठेकेदार ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव परिजनों के साथ बिहार रवाना कर दिया। परिजनों के हस्तक्षेप के बाद शव बनारस से वापस शहडोल लाया गया, जहां कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शनिवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
तीन जुलाई को हुआ था हादसा
जानकारी के अनुसार सिंहपुर थाना क्षेत्र के पठरा गांव में आरएस इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड की ओर से विद्युत टावर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। बिहार निवासी 39 वर्षीय ठेका कर्मी अनोज सिंह पिता प्रकाश सिंह 3 जुलाई को काम के दौरान टावर से नीचे गिर गए थे। हादसे में उनके शरीर की कई हड्डियां टूट गईं। ठेकेदार उन्हें उपचार के लिए विचारपुर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां 16 जुलाई तक इलाज चला। इसी दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पढ़ें: नरोत्तम मिश्रा का दावा- 20 हजार वोटों से भाजपा जीतेगी, कांग्रेस ने 25 हजार वोटों की बढ़त बताई
विज्ञापन
बिना सूचना शव भेजने का आरोप
मृतक के चाचा रंजीत सिंह का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को घटना और मौत की सूचना नहीं दी तथा ठेकेदार के साथ मिलकर बिना पोस्टमार्टम शव बिहार भेज दिया। उनका कहना है कि बनारस पहुंचने पर उन्होंने परिजनों को समझाया कि बिना पोस्टमार्टम शव ले जाना उचित नहीं है। इसके बाद शव वापस शहडोल लाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भीषण गर्मी में शव को बिना पर्याप्त बर्फ के वाहन से भेजा गया।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
कोतवाली पुलिस ने परिजनों की सूचना पर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। सीएसपी राजेंद्र मोहन दुबे ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। यदि अस्पताल प्रबंधन या किसी अन्य की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उधर, निजी अस्पताल की डॉक्टर मरियम बोहरा से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
