{"_id":"6a5f7aeac4ab74d04e046d4e","slug":"two-accomplices-who-sheltered-the-prime-accused-in-the-amlai-murder-case-have-been-arrested-police-search-continues-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4526312-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: अमलाई में हत्या के मुख्य आरोपी को पनाह देने वाले दो सहयोगी गिरफ्तार, पुलिस की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: अमलाई में हत्या के मुख्य आरोपी को पनाह देने वाले दो सहयोगी गिरफ्तार, पुलिस की तलाश जारी
Tue, 21 Jul 2026 07:59 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 07:59 PM IST
सार
दुकान संचालक पर गोली चलाने के बाद हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी की फरारी में मदद करने वाले दो सह-आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि वारदात के मुख्य आरोपी की तलाश अभी भी जारी है।
विज्ञापन
न्यायलय ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र में 13 जुलाई को दुकान संचालक पर गोली चलाने के बाद हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी की फरारी में मदद करने वाले दो सह-आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि वारदात के मुख्य आरोपी की तलाश अभी भी जारी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 13 जुलाई 2026 को आरोपी राजकुमार शर्मा ने एक रामपुर में दुकानदार पर गोली चलाकर गंभीर हमला किया था। उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर मुख्य आरोपी और उसके सहयोगियों की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वारदात के बाद मुख्य आरोपी को छिपाने और फरार कराने में पवन मिश्रा तथा सतीश सोनी ने सक्रिय भूमिका निभाई। दोनों आरोपियों ने मुख्य आरोपी को सुरक्षित ठिकाना उपलब्ध कराने के साथ पुलिस से बचने में भी मदद की।
विज्ञापन
पढे़ं: उर्मिला की हत्या के आरोपी अखिलेश का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, सिर गायब, इंदौर से टीम रवाना
इस जानकारी के आधार पर अमलाई थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों सह-आरोपियों को हिरासत में लिया। आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में पवन मिश्रा (33 वर्ष) निवासी ग्राम बैरिहा, थाना बुढ़ार तथा सतीश सोनी (35 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक-2, सोनी मोहल्ला, थाना सोहागपुर शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी राजकुमार शर्मा की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है और यदि फरारी में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराधियों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पूरी कार्रवाई में अमलाई थाना प्रभारी एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा पूरी तरह किया जाएगा।
