सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News BJP has set a target of making three lakh new members in Shajapur workshop was organized

Shajapur News: बीजेपी ने शाजापुर में तीन लाख नए सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य, कार्यशाला का हुआ आयोजन

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: शाजापुर ब्यूरो Updated Sat, 24 Aug 2024 09:24 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। भाजपा ने शाजापुर जिले में तीन लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

Shajapur News BJP has set a target of making three lakh new members in Shajapur workshop was organized
भाजपा जिला कार्यालय पर हुआ कार्यशाला का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा ने शाजापुर जिले में तीन लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। शनिवार को भाजपा के जिला कार्यालय पर एक कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें पदाधिकारी ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुर सिंह चौहान ने शनिवार को जिला कार्यालय पर सदस्यता अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और इन्हीं कार्यकर्ताओं के कारण आज यह विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बन गया है। इस बार हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व ने तय किया है कि देश में 10 करोड़ नए सदस्य बनाना है। प्रदेश नेतृत्व ने भी 1.5 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया है और शाजापुर जिले को भी तीन लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है, जिसे सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर पूरा करना है।

Trending Videos


प्रशिक्षक एवं प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसौदिया ने एलईडी स्क्रीन पर पीपीटी के माध्यम से नए सदस्य बनाने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक ने कहा कि यह सदस्यता अभियान संगठन का महापर्व है और इसमें सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, शाजापुर विधायक अरुण भीमावद, कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिसौदिया, पूर्व विधायक जसवंत सिंह हाड़ा, जिला महामंत्री दिनेश शर्मा भी मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विजय सिंह बैंस ने किया तथा आभार जिला महामंत्री संतोष बराड़ा ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने दी।

भाजपा जिला कार्यालय पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

भाजपा जिला कार्यालय पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

 

भाजपा जिला कार्यालय पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

भाजपा जिला कार्यालय पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

 

भाजपा जिला कार्यालय पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

भाजपा जिला कार्यालय पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed