सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chief Minister Dr. Yadav will be on a tour of Shajapur district today

Shajapur News: मुख्यमंत्री मोहन यादव आज शाजापुर जिले के दौरे पर रहेंगे, अस्पताल का लोकार्पण करेंगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: शाजापुर ब्यूरो Updated Sun, 04 Aug 2024 09:46 AM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाजापुर जिला मुख्यालय पर बने 100 बेड के नवनिर्मित मातृत्व एवं शिशु चिकित्सालय की बिल्डिंग का लोकार्पण करेंगे। इस अस्पताल के बनने से अब जिले में शिशुओं को इलाज के लिए इंदौर या अन्य बड़े शहरों में रेफर नहीं करना पड़ेगा।

Chief Minister Dr. Yadav will be on a tour of Shajapur district today
सीएम मोहन यादव
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवर 4 अगस्त को शाजापुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11:25 बजे भोपाल से रवाना होकर दोपहर 12:00 बजे शाजापुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यादव यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 1:55 बजे प्रस्थान कर 2:10 बजे जिले के सेमलीचाचा गांव पहुंचेंगे। जहां, एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर शाम 4:00 बजे वापस भोपाल पहुंचेंगे।

Trending Videos


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाजापुर जिला मुख्यालय पर बने 100 बेड के नवनिर्मित मातृत्व एवं शिशु चिकित्सालय की बिल्डिंग का लोकार्पण करेंगे। इस अस्पताल के बनने से अब जिले में शिशुओं को इलाज के लिए इंदौर या अन्य बड़े शहरों में रेफर नहीं करना पड़ेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री जिले के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और जनता से संवाद भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला चौक-चौराहों और सड़कों की सफाई और स्वच्छता में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और चौक-चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed