सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A class 9 student studying in a hostel was gang-raped

Shivpuri News: हॉस्टल में पढ़ने वाली 9वीं की छात्रा को दो दोस्तों ने बनाया शिकार, गैंग रेप से हुई प्रेग्नेंट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Fri, 25 Apr 2025 05:04 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवपुरी में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा दो माह की गर्भवती है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। 

A class 9 student studying in a hostel was gang-raped
छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी जिले के मायापुर थाना क्षेत्र में हॉस्टल में पढ़ने वाली 15 साल की 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा गुरुवार की रात हुआ, जब छात्रा को पेट दर्द और ब्लीडिंग होने पर खनियाधाना के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। छात्रा की हालत बिगड़ती देख उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच रिपोर्ट में छात्रा दो माह की गर्भवती पाई गई।
Trending Videos


ये भी पढ़ें- शिवपुरी में घर पर गिरा विस्फोटक, दो कमरे क्षतिग्रस्त और महिला हुई घायल, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मायापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा गांव से करीब 20 किलोमीटर दूर शासकीय हॉस्टल में रहकर 9वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान पिपरौदा आलम गांव के रहने वाले विवेक यादव और जितेन्द्र चंदेल से उसकी मुलाकात फोन और मैसेंजर के जरिए हो गई थी। इसके बाद दोनों ने छात्रा के सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें- ग्वालियर रेलवे स्टेशन के VVIP लॉन्ज में लगी भीषण आग, अधिकारियों के ऑफिस भी चपेट में आए

परिजनों के मुताबिक करीब दो माह पहले विवेक यादव और जितेन्द्र ने छात्रा को किसी नर्सरी में बुलाया था। यहां दोनों ने मिलकर छात्रा को आइस्क्रीम खिलाई थी और बोतल में भरा पानी पिलाया था। इसके बाद दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। छात्रा ने डर के वजह से यह बात परिजनों को उस वक्त नहीं बताई थी। जब गुरुवार को छात्रा का पेट दर्द और ब्लीडिंग हुई तब उन्हें इस घटना के बारे में पता लग सका। यह बात छात्रा ने अपने परिजनों को बताई है। छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दूसरे की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed