सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri- A quack doctor was found selling grocery items in Shivpuri- In a raid

Shivpuri News: क्लीनिक पर झोलाछाप डॉक्टर बेच रहा था परचून का सामान, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Sat, 29 Mar 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवपुरी में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर शिवपुरी रविंद्र कुमार चौधरी के निर्देश पर टीम बनाकर कार्रवाई की जा रही है। इस टीम ने दो झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक सील कर दिए हैं। 

Shivpuri- A quack doctor was found selling grocery items in Shivpuri- In a raid
झोलाछाप डॉक्टर की दुकान पर कार्रवाई करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी में पैर पसारते जा रहे झोलाछाप डॉक्टरों पर लगाम कसने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सीएमएचओ डॉ. संजय ऋषिश्वर ने एक टीम बनाकर अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान एक क्लीनिक पर झोलाछाप डॉक्टर परचून का सामान भी बेचता हुआ मिला। खाद्य सामग्री एक्सपायरी होने के चलते उसे नष्ट करवाया गया।

Trending Videos

 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषिश्वर, जिला मलेरिया अधिकारी लालजू शाक्य, एएसओ आईपी गोयल और फार्मासिस्ट सोमनाथ गौतम की चार सदस्यीय टीम घोसीपुरा क्षेत्र में स्थित मान्या क्लीनिक पर पहुंची। यहां क्लीनिक के संचालक राजेंद्र शाक्य से पंजीयन के दस्तावेजों समेत उपचार करने के लिए आवश्यक वैध दस्तावेजों की मांग की गई, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस से तापमान में आई गिरावट, एक अप्रैल को हल्की बारिश का अलर्ट

इसके अतिरिक्त उनके क्लीनिक पर परचून का सामान भी रखा हुआ था, जिसमें पैकिंग सामग्री एक्सपायरी डेट की थी। इस सामग्री की खाद्य निरीक्षक आशुतोष मिश्रा को बुलाकर जांच करवाई गई। सामग्री एक्सपायरी डेट की होने के कारण नष्ट कर दी गई और क्लीनिक संचालक को फूड का पंजीयन नियमानुसार कराने के निर्देश दिए गए। इसके बाद क्लीनिक को सील कर दिया गया। 
 
झोलाछाप डॉक्टर अपनी कुर्सी से नहीं उठा
स्वास्थ्य विभाग की टीम छापामार कार्रवाई के लिए मान्या क्लीनिक पहुंची तो संचालक ने बाहर अपना साइन बोर्ड हटाकर दूसरा बोर्ड लगा लिया। टीम को देखकर झोलाछाप डॉक्टर अपनी कुर्सी से भी नहीं उठा। इस दौरान क्लीनिक पर एक मरीज पहुंचा तो उसने इशारा कर उसे भगा दिया। टीम को संदेह होने पर झोलाछाप डॉक्टर को सीट से उठाकर तलाशी ली गई, तो टेबल की दराज में दवाएं भी रखी मिलीं।

ये भी पढ़ें:  बागेश्वर धाम में महिला की साड़ी में लगी आग, गंभीर रूप से झुलसी, इलाज जारी, कैसे हुआ हादसा?

कार्रवाई जारी रहेगी
शिवपुरी सीएमएचओ डॉ. संजय ऋषिश्वर ने बताया कि घोसीपुरा में ही संचालित एक अन्य क्लीनिक पर भी छापामार कार्रवाई की गई। इसमें क्लीनिक संचालक माधोगिरी गोस्वामी द्वारा पंजीयन सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने के कारण क्लीनिक को सील कर दिया गया। उन्होंने बताया कि कलेक्टर शिवपुरी रविंद्र कुमार चौधरी के निर्देश पर अवैध क्लीनिकों के विरुद्ध प्रारंभ हुई यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

ये वीडियो भी देखिए...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed