सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News: Now Gwalior-Bhopal Intercity will run daily

Shivpuri News: अब रोज चलेगी ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी, मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से मिली मंजूरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Sat, 05 Apr 2025 03:18 PM IST
विज्ञापन
Shivpuri News: Now Gwalior-Bhopal Intercity will run daily
ज्योतिरादित्य सिंधिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्वालियर चंबल क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग इस बार नवरात्रि में पूरी हुई। क्षेत्रवासी लंबे समय से मांग कर रहे थे कि ग्वालियर से भोपाल तक जाने वाली इंटरसिटी जो वर्तमान में हफ्ते में सिर्फ पांच दिन चलती है उसको प्रतिदिन चलाया जाए। इस मांग का संज्ञान लेते हुए मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिख ग्वालियर भोपाल इंटरसिटी को प्रतिदिन चलाने की मांग की थी। उन्होंने जुलाई 2024 में पत्र लिखा था और कुछ महीनों के अंदर अंदर ही इस मांग को रेल मंत्रालय एवं मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंजूरी दी है।

Trending Videos


ये भी पढ़ें- भोपाल रेलवे स्टेशन में MP का पहला पॉड होटल शुरू,यात्रियों के लिए कम रेट पर आरामदायक ठहरने की सुविधा
विज्ञापन
विज्ञापन




सिंधिया ने अपने X पर किया केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ग्वालियर भोपाल ट्रेन को हफ्ते में सातों दिन चलाने की मंजूरी देने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद किया।

ये भी पढ़ें- इमाम ने ओवैसी की तरह फाड़ डाला 'वक्फ बिल' लिखा हुआ सादा कागज, राजगढ़ में दिखा विरोध का ऐसा तरीका

यह गाड़ी अब अब प्रतिदिन चलेगी
अब तक ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस (12198/97) केवल पांच दिन ही संचालित होती थी, सिंधिया के प्रयासों से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसकी फ्रीक्वेंसी बढ़ाकर प्रतिदिन कर दी गई है। अब ग्वालियर चंबल के यात्री प्रतिदिन भोपाल तक की सुगम यात्रा कर सकेंगे। इस फैसले से ग्वालियर- चंबल शत के निवासियों को सीधे भोपाल के लिए बेहतर कनेक्टिविटी, अधिक यात्रा विकल्प और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed