सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News: Three people including brother and sister riding a bike died in a collision with a loader

Shivpuri News: गलत दिशा से आ रहे लोडर ने बाइक को मारी टक्कर, कोर्ट कर्मचारी समेत चचेरे भाई-बहन की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Sun, 23 Mar 2025 05:37 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बल्लमपुर में उनके रिश्तेदार के यहां कोई कार्यक्रम था। कार्यक्रम शामिल होने के लिए तीनों रविवार दोपहर को एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी करैरा थाना क्षेत्र के एनएच 27 महुअर पुल पर यह हादसा हो गया। 

Shivpuri News: Three people including brother and sister riding a bike died in a collision with a loader
सत्यम, वैष्णवी और अंकित के फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी जिले के करैरा थाना अंतर्गत एक बाइक पर सवार तीन लोगों को एक लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक पर सवार कोर्ट कर्मचारी और उसके चचेरे भाई और बहन की मौत हो गई। पुलिस ने मामला कायम कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


ये भी पढ़ें- पैदल मार्च के पहले पुलिस का एक्शन, जनसंघर्ष समिति के नेताओं सहित 40 लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


करैरा थाना क्षेत्र के एनएच 27 महूअर पुल पर यह हादसा हुआ। गलत दिशा से आ रहे तीन पहिया लोडिंग वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान शिवपुरी न्यायालय में बाबू पद पर कार्यरत 28 वर्षीय अंकित राय और उनके 20 वर्षीय चचेरे भाई सत्यम राय के रूप में हुई है। दोनों खोड़ चौकी क्षेत्र के वीरा गांव के रहने वाले थे। हादसे में अंकित की 18 वर्षीय चचेरी बहन वैष्णवी राय गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको अस्पतला ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान वेष्णवी ने भी दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें-  उज्जैन में तीन सड़क हादसे, दो लोगों की मौत, तीन घायल, एक मृतक की नहीं हो सकी पहचान

जानकारी के अनुसार तीनों रविवार दोपहर को एक ही बाइक पर सवार होकर उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बल्लमपुर जा रहे थे। वहां उनके रिश्तेदार के यहां कोई कार्यक्रम था। बताया जा रहा है इस हादसे में दोनों चचेरे भाइयों की पहले मौत हुई। इस हादसे में चचेरी बहन घायल हुई तो उसे आनन-फानन में करैरा में प्राथमिक उपचार के बाद घायल वैष्णवी को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। लेकिन बाद में उसकी भी मौत हो गई। इस हादसे में लोडिंग वाहन भी पलट गया। करैरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed