{"_id":"67ebddc787a12e237d06307b","slug":"shivpuri-some-seats-are-vacant-in-class-iii-of-kendriya-vidyalaya-applications-can-be-made-till-11th-april-shivpuri-news-c-1-1-noi1380-2786973-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News: केंद्रीय विद्यालय की कक्षा तीसरी में कुछ स्थान रिक्त, 11 अप्रैल तक किए जा सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News: केंद्रीय विद्यालय की कक्षा तीसरी में कुछ स्थान रिक्त, 11 अप्रैल तक किए जा सकते हैं आवेदन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शिवपुरी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
सार
केंद्रीय विद्यालय की कक्षा तीसरी में कुछ स्थान रिक्त हैं। वहीं, 11 अप्रैल इसमें आवेदन किए जा सकते हैं।
शिवपुरी स्थित केंद्रीय विद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शिवपुरी जिला मुख्यालय पर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी केंद्र में सत्र 2025-26 के लिए केवल कक्षा तीसरी में कुछ स्थान रिक्त हैं। इन रिक्त स्थान के लिए इच्छुक अभिभावक विद्यालय दिवस में दो अप्रैल से 11 अप्रैल तक कार्यालय समय में पंजीयन फार्म प्राप्त कर सकते हैं और कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
Trending Videos
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपी केंद्र की प्राचार्य ने बताया कि कक्षा तीन में कुछ स्थान रिक्त होने के कारण इच्छुक अभिभावक विद्यालय कार्यालय दिवस में सुबह 10:00 बजे से शाम को 4:00 बजे तक पंजीयन फार्म प्राप्त करके आवश्यक दस्तावेजों के साथ पूर्ण कर 11 अप्रैल शाम 4:00 बजे तक कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कोतमा में एसडीएम और सीएमएचओ की उपस्थिति में क्लीनिक सील, जानें पूरा मामला
पंजीयन फार्म प्राप्त करने हेतु अभ्यर्थी का जन्म प्रमाण पत्र साथ में लाना होगा। प्रवेश पूर्णता केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली की प्रवेश मार्गदर्शिका 2025-26 के अनुसार दिया जाएगा। रिक्त सीट की संख्या घट और बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें: पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह ने की CBI जांच की मांग, उग्र आंदोलन की चेतावनी

कमेंट
कमेंट X