सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maharashtra's Water and Disaster Management Minister Girish Mahajan visited Mahakal

Ujjain: महाकाल मंदिर पहुंचे महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन, भोग आरती में किए दर्शन; व्यवस्थाओं की सराहना की

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 22 Mar 2026 12:39 PM IST
विज्ञापन
सार

मंत्री गिरीश महाजन ने आज ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की भोग आरती में दर्शन लाभ लिए। इस दौरान में बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। 

Maharashtra's Water and Disaster Management Minister Girish Mahajan visited Mahakal
महाराष्ट्र के जल एवं आपदा प्रबंधन मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

महाराष्ट्र सरकार के जल संसाधन एवं आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन ने आज ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में भोग आरती के दौरान दर्शन किए। इस दौरान वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। दर्शन के बाद मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।

महाजन ने कहा कि जब भी वे महाकाल मंदिर आते हैं, उन्हें कुछ नया अनुभव होता है। उन्होंने बताया कि लंबे समय बाद यहां आने का अवसर मिला और बाबा महाकाल के दर्शन व आरती का सौभाग्य प्राप्त कर वे बेहद प्रसन्न हैं। उन्होंने मंदिर में लगातार बेहतर होती व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के लिए यहां उत्कृष्ट प्रबंधन किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर मंदिर और पंढरपुर में भी इसी तरह की व्यवस्थाएं विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाजन ने जानकारी दी कि वर्ष 2027 में नासिक में 12 साल बाद कुंभ मेले का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि पिछली बार भी वे कुंभ मेला मंत्री थे और इस बार भी उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि नासिक कुंभ में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या पिछले आयोजनों की तुलना में कई गुना अधिक होने की संभावना है, इसलिए स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित आयोजन के लिए तैयारियां जोरों पर हैं।


पढ़ें: एमपी के मंडला में बड़ा हादसा, पुल से बाइक नीचे गिरी, चार लोगों की मौत; परिजनों में कोहराम

गौरतलब है कि गिरीश महाजन महाराष्ट्र सरकार में एक वरिष्ठ भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री हैं, जो जल संसाधन, आपदा प्रबंधन और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed