फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Manoj Tiwari’s Fire Attack: Kanwar Opponents Have Demonic Mindset

Ujjain News: महाकाल के दरबार पहुंचे सांसद मनोज तिवारी, जलाभिषेक कर बोले-कावड़ विरोधियों में राक्षसी प्रवृत्ति

Fri, 07 Aug 2026 11:14 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 07 Aug 2026 11:14 PM IST
सार

दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने परिवार सहित उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने देश की सुख-समृद्धि की कामना की। मीडिया से बातचीत में कांवड़ यात्रा और शिवभक्तों का विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए धार्मिक आस्था के सम्मान का संदेश दिया और महाकाल दर्शन को अलौकिक अनुभव बताया। 

विज्ञापन
Manoj Tiwari’s Fire Attack: Kanwar Opponents Have Demonic Mindset
सांसद मनोज तिवारी ने बाबा महाकाल के दर्शन किए

विस्तार

दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सपरिवार विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उनके साथ उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने बाबा महाकाल से देश की निरंतर प्रगति, सुख-समृद्धि और देशवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की।

विज्ञापन


बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए सांसद मनोज तिवारी ने कावड़ यात्रा के विरोधियों और शिवभक्तों पर टिप्पणी करने वालों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कावड़ियों के प्रति अनर्गल टिप्पणी करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि धार्मिक परंपराओं और शिवभक्तों का विरोध करने वाले लोग राक्षसी प्रवृत्ति के हैं। उन्होंने कहा कि पौराणिक काल से ही हर युग में राक्षसों का अस्तित्व रहा है। भगवान महादेव ने भी कई असुरों का संहार किया है और आज भी बाबा महाकाल के पास ऐसी हर बुराई व नकारात्मक प्रवृत्ति का पूरा इलाज है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बोतल से पानी पीने पर दलित को पीटने का मामला: शिक्षक को पुलिस ने थमाया नोटिस, मानवाधिकार आयोग ने भी मांगा जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज तिवारी ने स्पष्ट किया कि हर किसी को अपने पंथ का पालन करने का अधिकार है, लेकिन किसी दूसरे की आस्था का अनादर करने का हक किसी को नहीं है। उन्होंने सभी से एक-दूसरे की धार्मिक मान्यताओं का सम्मान करने का आह्वान किया। सांसद तिवारी ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि महाकाल मंदिर में परिवार संग जल चढ़ाना और भस्म आरती की दिव्यता को महसूस करना अत्यंत अलौकिक रहा। बाबा के दरबार में प्रार्थना कर मन असीम शांति और अलौकिक ऊर्जा से भर गया है।

बाबा महाकाल के दर्शन किए

मनोज तिवारी ने बाबा महाकाल के दर्शन किए

 

बाबा महाकाल के दर्शन किए

सांसद अनिल फिरोजिया ने मनोज तिवारी का सम्मान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed