फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP CM Mohan Yadav Attends Mahakal Shayan Aarti, Launches Handloom Center And Judge Guest House In Ujjain

Ujjain News: महाकाल दरबार में सीएम मोहन यादव, महिलाओं को रोजगार और न्यायिक व्यवस्था को मिली नई सौगात

Sat, 08 Aug 2026 08:49 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2026 08:49 AM IST
सार

उज्जैन में श्रावण माह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन के साथ महिला रोजगार और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़ी सौगातें दीं। उन्होंने हैंडलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ किया और 18.66 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक न्यायाधीश अतिथि गृह का भूमिपूजन किया।

विज्ञापन
MP CM Mohan Yadav Attends Mahakal Shayan Aarti, Launches Handloom Center And Judge Guest House In Ujjain
ऐसे आयोजन में शामिल हुए cm

विस्तार

श्रावण के पवित्र माह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शुक्रवार का पूरा दिन उज्जैन में विभिन्न कार्यक्रमों के नाम रहा। उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन-अर्चन किया। इसके साथ ही महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए हैंडलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ किया और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया।

विज्ञापन

महाकाल मंदिर में पूजन-अर्चन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे और भगवान महाकाल एवं श्री नंदीजी का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद वे शयन आरती में शामिल हुए और भक्ति भाव में झांझ बजाई। मुख्यमंत्री ने मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं से भी चर्चा कर दर्शन व्यवस्था की जानकारी ली। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर रौशन कुमार सिंह तथा प्रशासक प्रथम कौशिक ने मुख्यमंत्री को दुपट्टा ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया।

विज्ञापन

हैंडलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ
राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने इंदौर रोड स्थित बाबा साहब नातू सामुदायिक भवन में हैंडलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ किया। यहां महिलाओं को छह महीने का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में बुनाई, लूम संचालन और कपड़ा निर्माण जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को घर पर चरखे के माध्यम से काम करने के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे वे घर से काम करते हुए करीब 15 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह तक आय अर्जित कर सकेंगी। सेंटर में कॉटन और रेशम उत्पादन पर विशेष जोर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप हाथकरघा को बढ़ावा देना, पारंपरिक कला को संरक्षित करना और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना सरकार का लक्ष्य है।


उन्होंने स्वयं चरखा चलाकर महिलाओं से संवाद किया। साथ ही प्रथम तल पर प्रशिक्षण केंद्र और भूतल पर शोरूम बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान बताया गया कि मृगनयनी देश का पहला सरकारी ODOP डिजिटल प्लेटफॉर्म बना है। इसके माध्यम से मध्य प्रदेश के कारीगरों और बुनकरों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।


ये भी पढ़ें- Ujjain: सूर्य, चंद्रमा, त्रिपुंड, त्रिशूल व त्रिनेत्र से हुआ बाबा श्री महाकाल का शृंगार, दिए दिव्य दर्शन

18.66 करोड़ की लागत से बनेगा जज गेस्ट हाउस
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने 18.66 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक न्यायाधीश अतिथि गृह का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। यह भवन 1.947 एकड़ भूमि पर जी+1 संरचना में बनाया जाएगा। इसके भूतल पर चार वीआईपी और दो सामान्य सुइट होंगे, जबकि प्रथम तल पर एक वीवीआईपी और आठ सुइट प्रस्तावित हैं।

 

ऐसे आयोजन में शामिल हुए cm

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत व मुख्यमंत्री मोहन यादव कार्यक्रम के दौरान।

 

ऐसे आयोजन में शामिल हुए cm

महाकाल की भक्ति में लीन मुख्यमंत्री मोहन यादव, नंदी हाल में बैठे हुए।

 

ऐसे आयोजन में शामिल हुए cm

एक समूह चित्र में महिलाएं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed