{"_id":"6a6573b3cf7e994f3b05f6ef","slug":"negligence-kills-cow-sewage-work-done-but-live-wire-not-removed-current-spreads-on-ujjain-road-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4543143-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: उज्जैन में सीवरेज कार्य की लापरवाही पड़ी भारी, करंट की चपेट में आने से गाय की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: उज्जैन में सीवरेज कार्य की लापरवाही पड़ी भारी, करंट की चपेट में आने से गाय की मौत
Sun, 26 Jul 2026 10:00 AM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:00 AM IST
सार
उज्जैन के आगर रोड स्थित नक्षत्र गार्डन के पास सीवरेज कार्य में बरती गई लापरवाही से एक गाय की करंट लगने से मौत हो गई। आरोप है कि काम पूरा होने के बाद डीपी से बिजली के तार नहीं हटाए गए, जिससे निर्माण स्थल पर करंट फैल गया।
विज्ञापन
लापरवाही के कारण गई गाय की जान हो सकता था बड़ा हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन में आगर रोड पर रविवार की सुबह नक्षत्र गार्डन के पास लापरवाही की वजह से एक गाय की जान चली गई। सीवरेज लाइन का काम खत्म करने के बाद ठेकेदार के कर्मचारियों ने डीपी से लिए गए बिजली के तार नहीं हटाए, जिससे पूरे निर्माण स्थल पर करंट दौड़ गया।
सुबह करीब सात बजे आगर रोड स्थित नक्षत्र गार्डन के पास सीवरेज का काम चल रहा था। काम के लिए डीपी से अवैध रूप से बिजली ली गई थी। आरोप है कि काम खत्म होने के बाद जिम्मेदार लोग डीपी से तार हटाना ही भूल गए। नतीजा ये हुआ कि गीली सड़क और निर्माण स्थल पर करंट फैल गया। इसकी भनक तब लगी जब एक गाय करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासी मौके पर इकट्ठा हो गए। आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने तुरंत चिमनगंज थाना पुलिस और नगर निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा को इस घटना की जानकारी दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और लापरवाह ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।।लोगों का कहना है कि यह कॉलोनी में जाने का सबसे मुख्य मार्ग है। स्थानीय लोगो का कहना है किआज रविवार था इसलिए स्कूल बंद थे। अगर हाई स्कूल चालू होता तो न जाने कितने बच्चे और लोग इस करंट की चपेट में आ जाते। ये बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
सवाल: जिम्मेदार कौन?
1. काम खत्म होने के बाद बिजली कनेक्शन क्यों नहीं हटाया गया?
2. साइट पर कोई चेतावनी या बैरिकेडिंग क्यों नहीं थी?
3. डीपी से अवैध बिजली कनेक्शन की अनुमति किसने दी?
आधा दर्जन भर से अधिक कॉलोनी में जाने का है रास्ता
बताया जाता है कि यह क्षेत्र का प्रमुख मार्ग है इसके आसपास आधा दर्जन भर से अधिक कालोनियां है। वर्तमान में क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य के कारण भी बड़ी संख्या में लोग अभी इसी मार्ग से गुजर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- निवाड़ी को 193 करोड़ की विकास सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे 59 विकास कार्यों का भूमि-पूजन व लोकार्पण
मिट्टी में गाड़ रखी थी केबल लाइन
क्षेत्रवासी विनय मेहता और कुंदन मोदे ने बताया कि कार्य के दौरान ठेकेदार के मजदूरों के द्वारा लापरवाही की जा रही थी ठेकेदार के मजदूर जिस विद्युत लाइन का उपयोग निर्माण कार्य के दौरान कर रहे थे उसे सीधे डीपी से जोड़ा गया था और इस कटी हुई लाइन को छुपाने के लिए उन्होंने इसे मिट्टी में गढ़ दिया था। रोजाना उनका काम इसी तरह से चल रहा था लेकिन शनिवार की रात में यह लोग डीपी से तार हटाना भूल गए और यह करंट लगने की घटना घटित हो गई।

लापरवाही की तस्वीर।

लापरवाही पड़ी भारी।