सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Hoardings of PM Fasal Yojana blackened in Shivraj's parliamentary constituency, created commotion

Vidisha News: शिवराज के संसदीय क्षेत्र में पीएम फसल योजना के होर्डिंग्स पर पोती कालिख, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Vidisha bureau विदिशा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 02:30 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार-प्रसार के लिए कलेक्टर कार्यालय परिसर में लगे होर्डिंग्स पर ठेकेदार ने कालिख पोतकर पैसा न मिलने की बात लिखी है। इससे अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया।

Hoardings of PM Fasal Yojana blackened in Shivraj's parliamentary constituency, created commotion
विदिशा में पीएम फसल बीमा योजना के होर्डिंग पर ठेकेदार ने पोती कालिख। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र विदिशा जिले में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। कलेक्टर कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार के लिए लगाए गए होर्डिंग पर किसी ने कालिख पोत दी, जिससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारी तुरंत कालिख पोतने वाले की तलाश और होर्डिंग को साफ करने की कोशिश में जुट गए।

Trending Videos


यह घटना जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर की है। बताया जा रहा है कि पूरे मध्यप्रदेश में होर्डिंग्स लगाने की जिम्मेदारी एक कंपनी को दी गई थी, जिसने विदिशा में यह काम एक ठेकेदार के हवाले किया था। ठेकेदार का भुगतान लंबित था, जिससे नाराज होकर उसने कलेक्ट्रेट में लगे होर्डिंग्स पर कालिख पोत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया और वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। कंपनी के अधिकारी और नाराज वेंडर को मौके पर बुलाया गया। जांच में पाया गया कि पूरे मध्यप्रदेश में होर्डिंग्स लगाने का ठेका लेने वाली एसबीआई इंश्योरेंस कंपनी ने खेमराज पटेल नामक वेंडर को आठ लाख रुपये का भुगतान नहीं किया था। अपनी नाराजगी व्यक्त करने के लिए पटेल ने होर्डिंग्स पर कालिख पोत दी। 

कंपनी का दावा- हो गया है भुगतान
कंपनी के अधिकारी का कहना है कि भुगतान कर दिया गया है, लेकिन वे इसके सटीक विवरण देने में असमर्थ रहे। तहसीलदार अमित ठाकुर ने कहा कि संबंधित व्यक्ति ने अपनी नाराजगी व्यक्त करने के लिए किया गया यह कृत्य अपराध की श्रेणी में आता है। इस घटना की जांच के बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस घटना ने प्रशासनिक हलकों में खलबली मचा दी है और संबंधित ठेकेदार की नाराजगी का यह तरीका कानूनी उलझनों का कारण बन सकता है। मामले की जांच जारी है और इसके परिणामस्वरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed