{"_id":"61979a6c41071c6fe90cece6","slug":"czech-automaker-skoda-aims-to-sell-3000-all-new-skoda-slavia-monthly-to-lead-premium-sedan-segment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Skoda Slavia: स्कोडा का हर महीने 3,000 स्लाविया बेचने का लक्ष्य, प्रीमियम सेडान होंडा सिटी को देगी कड़ी टक्कर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Skoda Slavia: स्कोडा का हर महीने 3,000 स्लाविया बेचने का लक्ष्य, प्रीमियम सेडान होंडा सिटी को देगी कड़ी टक्कर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 19 Nov 2021 06:07 PM IST
सार
Skoda Auto (स्कोडा ऑटो) भारत में पुरानी Rapid (रैपिड) सेडान को नई Slavia (स्लाविया) से रिप्लेस करने के लिए पूरी तरह तैयार है। चेक वाहन निर्माता का लक्ष्य ऑल-न्यू Skoda Slavia (स्कोडा स्लाविया) के साथ सेगमेंट का लीडर बनना है।
विज्ञापन
1 of 9
Skoda Slavia
- फोटो : Skoda
Link Copied
Skoda Auto (स्कोडा ऑटो) भारत में पुरानी Rapid (रैपिड) सेडान को नई Slavia (स्लाविया) से रिप्लेस करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने अपनी नई मिड-साइज सेडान का हाल ही में ग्लोबल डेब्यू किया है और 2022 की शुरुआत में इसे लॉन्च करेगी। स्कोडा इसे Honda City (होंडा सिटी), Maruti Suzuki Ciaz (मारुति सुजुकी सियाज) और Hyundai Verna (ह्यूंदै वरना) जैसी कारों की टक्कर में उतार रही है। चेक वाहन निर्माता का लक्ष्य ऑल-न्यू Skoda Slavia (स्कोडा स्लाविया) के साथ सेगमेंट का लीडर बनना है। इसके साथ ही "लॉन्ग टर्म" में हर महीने 2,500 से 3,000 यूनिट की बिक्री हासिल करना है। नई सेडान की आधिकारिक बुकिंग पहले ही देश भर में शुरू हो चुकी है।
Trending Videos
2 of 9
Skoda Slavia
- फोटो : Skoda
सेगमेंट में कितनी है बिक्री
स्कोडा के ब्रांड निदेशक जैक हॉलिस ने कहा है कि कंपनी का लक्ष्य लंबी अवधि में हर महीने 2,500-3,000 यूनिट बेचने का है। इसका मतलब है कि कंपनी की नजरें साफ तौर पर सेगमेंट लीडर होंडा सिटी सेडान पर टिकी हुई हैं। अगर होंडा सिटी की पिछले 6 महीने की औसत बिक्री पर नजर डालें तो इसकी 2,900 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। इस सेगमेंट में स्लाविया के अन्य प्रतिद्वंद्वियों में मारुति सुजुकी सियाज और ह्यूंदै वरना शामिल हैं। पिछले 6 महीनों में ह्यूंदै ने औसतन लगभग 1,800 Verna मॉडल बेचे हैं, जबकि Ciaz की सिर्फ 1,100 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
Skoda Slavia
- फोटो : Skoda
ट्रिम और साइज
मेड-इन-इंडिया MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर आधारित Kushaq एसयूवी के बाद Slavia स्कोडा की दूसरी कार है। सेडान मॉडल लाइनअप तीन ट्रिम्स - एक्टिव, एम्बिशन और स्टाइल में उपलब्ध होगी। नई स्कोडा सेडान की कुल लंबाई 4541 mm, चौड़ाई 1752 mm और ऊंचाई 1487 mm है। इसका व्हीलबेस 2651 mm है, जो अपने सेगमेंट में सबसे लंबा है। रैपिड की तुलना में स्लाविया 128 mm लंबी, 53 mm चौड़ी और 20 mm ऊंची है।
4 of 9
Skoda Slavia
- फोटो : Skoda
इंजन और पावर
नई स्कोडा सेडान को दो TSI टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। पहला 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर TSI इंजन है। यह इंजन 115 bhp का पावर और 178 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इसमें या तो 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है। सेडान 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर TSI पेट्रोल इंजन के साथ भी उपलब्ध होगा। यह इंजन 148 bhp का पावर और 250 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 9
Skoda Slavia
- फोटो : Skoda
एक्सटीरियर लुक और स्टाइल
आनेवाली स्कोडा सेडान के एक्सटीरियर लुक और स्टाइल की बात करें तो इसमें ब्रांड के सिग्नेचर बटरफ्लाई ग्रिल के साथ-साथ एल-आकार के डीआरएल के साथ स्लीक हेडलैंप और उल्टे एल-आकार के मोटिफ के साथ फॉग लैंप हैं। इसकी स्लोपिंग रूफलाइन बूट लिड में मिल जाती है। जबकि बोल्ड कैरेक्टर लाइन्स शोल्डर से लेकर टेललैंप्स तक देखी जा सकती है। साइड प्रोफाइल 16-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स (सिर्फ टॉप-एंड ट्रिम के लिए) और विंडो लाइन के चारों ओर क्रोम ट्रिम से सजाया गया है। कार के रियर में सी-शेप्ड एलईडी टेललैंप्स और क्रोम स्ट्रिप के साथ बंपर मिलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।