सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Hyundai Venue की एक लाख से ज्यादा यूनिट बिकी, इस SUV में मिलती है फुल कनेक्टेड टेक्नोलॉजी

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 26 Jun 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
hyundai venue sales 2020 hyundai venue diesel variants hyundai venue petrol variants hyundai venue features hyundai venue interior design hyundai motor india hyundai motors
Hyundai Venue - फोटो : Amar Ujala
Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Venue (वेन्यू) की देश में लॉन्चिंग के बाद से अब तक एक लाख से ज्यादा यूनिट्स बेच दी हैं। ह्यूंदै मोटर इंडिया ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। Hyundai Venue को भारत में पहली बार 2019 के मई में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने कहा कि इस वर्ष में ऑटोमोबाइल उद्योग को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन बावजूद इसके कंपनी वेन्यू को अच्छी संख्या में बिक्री करने में कामयाब रही और इस एसयूवी ने सीधे प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। 
Trending Videos
hyundai venue sales 2020 hyundai venue diesel variants hyundai venue petrol variants hyundai venue features hyundai venue interior design hyundai motor india hyundai motors
Hyundai Venue - फोटो : Amar Ujala
ह्यूंदै ने एक प्रेस बयान में कहा, कंपनी ने बताया कि भारतीय बाजार में वेन्यू की सफलता का अनुमान इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि यह इस साल जनवरी से मई के बीच देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-4 मीटर एसयूवी थी। देश में इस वाहन की कुल बिक्री 97,400 से ज्यादा यूनिट्स रही, जबकि विदेशों में इसके 7,400 यूनिट्स बेचे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
hyundai venue sales 2020 hyundai venue diesel variants hyundai venue petrol variants hyundai venue features hyundai venue interior design hyundai motor india hyundai motors
Hyundai Venue - फोटो : Hyundai
डीजन इंजन का भी विकल्प
वेन्यू को 'इंडियन कार ऑफ द ईयर 2020' अवार्ड से सम्मानित किया गया, और अपने एसयूवी डिजाइन और फीचर्स से भरे हुए केबिन की वजह से यह भारतीय खरीदारों में काफी लोकप्रिय हो गई। इस एसयूवी में 1.0 टर्बो सहित कई इंजन के ऑप्शन मिलते हैं, यह भी इसकी कामयाबी का एक कारण है। कोरियाई कार निर्माता ने बताया कि 2020 के मार्च और जून के बीच वेन्यू की बिक्री का 44 फीसदी हिस्सा कप्पा 1.0 l T-GDi पेट्रोल इंजन से आया, जबकि 30 फीसदी से अधिक 1.5 l U2 CRDi डीजल बीएस6 इंजन से आया है। बीएस6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला डीजल इंजन मार्च में लॉन्च किया गया था। 
hyundai venue sales 2020 hyundai venue diesel variants hyundai venue petrol variants hyundai venue features hyundai venue interior design hyundai motor india hyundai motors
Hyundai Venue - फोटो : Amar Ujala
मिलती है फुल कनेक्टेड टेक्नोलॉजी
ह्यूंदै मोटर इंडिया के एमडी और सीईओ एसएस किम का मानना है कि वेन्यू की ऑलराउंड खासियतों की वजह से यह कामयाबी मिली है। उन्होंने कहा, "वेन्यू के साथ, हमने ग्राहकों के लिए 'पूरी तरह से कनेक्टेड' टेक्नोलॉजी लेकर आए हैं। इसके साथ ही, वेन्यू ने भारत में ह्यूंदै कारों के लिए Kappa 1.0 l T-GDi और 7-स्पीड DCT जैसी वैश्विक तकनीकों को सुलभ बनाया है, जिससे ग्राहकों का उत्साह बढ़ा है।" 
विज्ञापन
hyundai venue sales 2020 hyundai venue diesel variants hyundai venue petrol variants hyundai venue features hyundai venue interior design hyundai motor india hyundai motors
Hyundai Venue A-NCAP Crash Test side Impact-1 - फोटो : A-NCAP
युवा ग्राहकों को किया आकर्षित
यह एसयूवी खासतौर से शहरी और युवा कार खरीदारों को आकर्षित करने के लिए डिजाइन की गई है जो कॉम्पैक्ट या कॉम्पैक्ट सेडान कार श्रेणी से अपग्रेड करने की इच्छा रखते हैं। इसके साथ ही वेन्यू ने खुद को ह्यूंदै के इंडिया रेंज में एक शानदार प्रदर्शन करने वाली कार के रूप में जगह बनाई है। कंपनी ने ऐसे समय में डीजल इंजन विकल्प के साथ बने रहने का विकल्प भी चुना है जब उसके कुछ प्रतिद्वंद्वियों ने या तो इसे खारिज है या कथित तौर पर इस तरह के कदम पर विचार कर रहे हैं। वेन्यू ANCAP सुरक्षा रेटिंग में 4 स्टार हासिल करने में कामयाबी रही है, जिससे इसकी मौजूदगी और भी प्रभावशाली हो गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed