{"_id":"680a1ec69bf24f9e27051ce5","slug":"different-type-of-taxes-on-car-applicable-on-ex-showroom-price-2025-04-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tax On Cars: सड़क पर आते-आते सस्ती कार भी हो जाती है महंगी, जानिए कहां जाते हैं आपके लाखों रुपये?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tax On Cars: सड़क पर आते-आते सस्ती कार भी हो जाती है महंगी, जानिए कहां जाते हैं आपके लाखों रुपये?
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 24 Apr 2025 04:53 PM IST
सार
Types Of Taxes On Cars: कार की एक्स-शोरूम पर कई तरह के टैक्स लगाने के बाद उसकी ऑन-रोड कीमत तय की जाती है। टैक्स के वजह से एक सस्ती कार भी काफी महंगी हो जाती है। जानिए एक कार पर कितने तरह के टैक्स लगाए जाते हैं।
Taxes On Ex-Showroom Price Of Car: भारत में कार खरीदना एक मिडिल क्लास फैमिली का सपना होता है। कार खरीदने के लिए लोग अपनी सालों की जमा पूंजी लगा देते हैं। हालांकि, जब आप कार की एक्स-शोरूम प्राइस और ऑन-रोड प्राइस को देखते हैं, तो दोनों में काफी अंतर होता है। कार की ऑन-रोड कीमत हमेशा अधिक होती है। आमतौर पर कार की ऑन-रोड कीमत एक्स-शोरूम कीमत से 2-3 लाख रुपये अधिक होती है। कार को घर तक लाने में आपको इतने पैसे क्यों चुकाने पड़ते हैं? आइए जानते हैं।
Trending Videos
2 of 7
टैक्स के कारण बढ़ती है ऑन रोड कीमत
- फोटो : Freepik
लगते हैं कई तरह के टैक्स
बता दें कि कार की ऑन-रोड कीमत में इंश्योरेंस, रोड टेक्स, सेस आदि कई तरह के टैक्स जोड़े जाते हैं, जिससे कार की ऑन-रोड कीमत बढ़ जाती है। ऐसे में कार को खरीदने में आपको कितने तरह के टैक्स और चार्ज चुकाने पड़ते हैं, ये जानना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
एक्स-शोरूम प्राइस में होता है जीएसटी
- फोटो : Freepik
एक्स-शोरूम प्राइस में होता है जीएसटी
जब आप कार खरीदने जाते हैं तो शोरूम पर एक्स-शोरूम कीमत और ऑन-रोड कीमत अलग-अलग बताया जाता है। कार की जो एक्स-शोरूम कीमत आपको बताई जाती है उसमें जीएसटी शामिल होता है। मौजूदा समय में सरकार कार और बाइक पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाती है। अगर किसी कार की एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख रुपये है तो उसमें 1,75,000 रुपये का जीएसटी शामिल होता है।
4 of 7
कार पर देना होता है सेस
- फोटो : Freepik
कार पर लगता है 1% सेस
मौजूदा नियमों के मुताबिक, 1200cc तक इंजन क्षमता और 4 मीटर तक की लंबाई वाली कारों पर 1% का सेस लगाया जाता है। यानी 8 लाख की कार पर 8000 रुपये सेस के तौर पर देने होते हैं।
इंश्योरेंस पर भी होता है मोटा खर्च
कार को डैमेज से सेफ रखने के लिए इंश्योरेंस कराया जाता है। एक साधारण कार के इंश्योरेंस में 20-25 हजार रुपये खर्च हो जाते हैं। कार इंश्योरेंस पर सरकार 18% का जीएसटी लगाती है। यानी जीएसटी को लेकर कार का इंश्योरेंस तकरीबन 30,000 रुपये का पड़ जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।