सब्सक्राइब करें

Khelo India Youth Games: पांच मई से गया में होगा धमाकेदार आगाज, प्रतियोगिता देखने के लिए नहीं लगेगा कोई शुल्क

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 02 May 2025 02:45 PM IST
सार

Khelo India Youth Games 2025: खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारी पूरी हो गई है। आगामी पांच मई से गया जिले में प्रतियोगिता का धमाकेदार आगाज होगा।

विज्ञापन
Bihar Khelo India Youth Games 2025 start in Gaya from May Five there will no charge to watch competition
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 - फोटो : अमर उजाला

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की तैयारियां अब पूरी हो चुकी हैं और गया जिले के खेल प्रेमियों की नजरें पांच मई पर टिकी हुई हैं। जब गया में इस प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने और भारत में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित यह आयोजन इस बार और भी भव्य रूप में सामने आने जा रहा है।

Trending Videos
Bihar Khelo India Youth Games 2025 start in Gaya from May Five there will no charge to watch competition
खिलाड़ी और आयोजनकर्ता - फोटो : अमर उजाला

गया में होंगे सात खेल प्रतियोगिता
इस बार के खेलो इंडिया यूथ गेम्स में विभिन्न राज्यों से हजारों युवा खिलाड़ी भाग लेंगे। गया में सात खेल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इनमें खो-खो, तैराकी और मलखंभ समेत सात खेल शामिल हैं। सभी खिलाड़ी खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स न केवल उभरते हुए खिलाड़ियों को मंच देता है, बल्कि भविष्य के ओलंपिक सितारों को तराशने का भी माध्यम बन चुका है।

यह भी पढ़ें: पटना में इन जगहों पर रग्बी, वॉलीबॉल, समेत 11 खेल होंगे, राजधानी में हुआ टॉर्च परेड

विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar Khelo India Youth Games 2025 start in Gaya from May Five there will no charge to watch competition
खेल मैदान - फोटो : अमर उजाला

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की सभी तैयारियां पूरी
डीएम डॉ. त्याग राजन एसएम ने बताया है कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, खेल का मैदान सज चुका है और खिलाड़ियों के स्वागत के लिए सारी व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और तकनीकी व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

यह भी पढ़ें: बिहार में इन जिलों में बारिश का अलर्ट; जानिए, अगले दो दिनों के मौसम का हाल

खेल प्रतियोगिता देखने के लिए नहीं लगेगा कोई शुल्क
खेल प्रेमियों और दर्शकों के लिए यह एक सुनहरा अवसर होगा, जब वे देश के भविष्य के सितारों को मैदान पर चमकते हुए देख पाएंगे। गया में आयोजन पांच मई से शुरू होकर अगले 15 मई तक जारी रहेगा। खेल प्रेमियों को देखने के लिए बैठने का अलग व्यवस्था की गई है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के प्रतियोगिता देखने के लिए दर्शकों को कोई भी शुल्क देना नहीं पड़ेगा।

Bihar Khelo India Youth Games 2025 start in Gaya from May Five there will no charge to watch competition
प्रैक्टिस करते हुए - फोटो : अमर उजाला

दो स्थानों पर होगी प्रतियोगिता
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत गया में सात तरह के खेल आयोजित होंगे। पहला गया के बिपार्ड कैंपस में गटका, तैराकी, खो-खो और थांगटा प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं, बोधगया में स्थित आईआईएम काॅलेज के कैंपस में योगासन, मलखंभ और कलारिपयट्ट का आयोजन होगा।

दो पालियों में होगा खेल प्रतियोगिता
इस संबंध में गया के डीएम डॉ. त्याग राजन एसएम ने बताया कि गया जिले के खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत कुल सात खेल प्रतियोगिता आयोजित होगी। खेल प्रतियोगिता के लिए गया जिले के दो स्थानों का चयन किया गया है। इनमें बिपार्ड और आईआईएम बोधगया का कैंपस में होगा। खेल प्रतियोगिता का समय चार बजे से सुबह आठ बजे तक। वहीं शाम चार बजे तक रात्रि आठ बजे तक होगा।

विज्ञापन
Bihar Khelo India Youth Games 2025 start in Gaya from May Five there will no charge to watch competition
खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

बनाएं गए कंट्रोल रूम
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए जिला प्रशासन ने चार कंट्रोल रूम गया जंक्शन, समाहरणालय, बिपार्ड और आईआईएम बोधगया में स्थापित किया है। वहीं, दोनों खेल स्थल पर ही खिलाड़ियों के आवासन की व्यवस्था की गई है। साथ ही दोनों आवासन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत बिहार के पटना, गया, भागलपुर, बेगूसराय और नालंदा में खेल प्रतियोगिता आयोजित होगी।

यह भी पढ़ें:  आईएएस अधिकारी संजीव हंस की मुश्किलें बढ़ीं, ईडी के बाद अब मनी लॉन्ड्रिंग का मामला हुआ दर्ज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed