सब्सक्राइब करें

Bihar Election: मंत्री संतोष सुमन बोले- तेजस्वी को है मुंगेरीलाल के सपने की आशा, 2025 में NDA जीतेगा 225 सीटें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 27 Apr 2025 06:19 PM IST
सार

Bihar Election 2025: मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव को समझना चाहिए कि उपमुख्यमंत्री का पद उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कृपा से मिला था। अब बिहार की जनता तेजस्वी को फिर से मौका देने के मूड में नहीं है।

विज्ञापन
Bihar Election 2025: Santosh Suman says Tejashwi Yadav has hope of Mungerilal's dream, NDA will win 225 seats
मंत्री संतोष सुमन - फोटो : अमर उजाला

जहानाबाद में गांधी मैदान स्थित हम पार्टी के नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन रविवार को बिहार सरकार के लघु सिंचाई मंत्री संतोष कुमार सुमन ने किया। उसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री ने विपक्ष पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए जिले में कार्यालय की आवश्यकता थी, जहां आम लोग और कार्यकर्ता अपनी समस्याओं और सुझावों को साझा कर सकें।


 

Trending Videos
Bihar Election 2025: Santosh Suman says Tejashwi Yadav has hope of Mungerilal's dream, NDA will win 225 seats
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। - फोटो : सोशल मीडिया।

तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे मंत्री
मंत्री संतोष कुमार सुमन ने प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव पर जोरदार हमला कर कहा कि तेजस्वी को अब भी आशा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक दिन फिर उनके गठबंधन में आ जाएंगे, लेकिन यह केवल मुंगेरीलाल के सपने देखने जैसा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की पार्टी समाप्ति की ओर बढ़ रही थी, जिसे दो बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आक्सीजन देकर जीवित रखा। अब नीतीश कुमार स्वयं कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि वे एनडीए में हैं और एनडीए के साथ ही चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें- Bihar News: समलैंगिक शादी मामले में कोर्ट ने नाबालिग को परिजनों को सौंपा, तीन बच्चों की मां और उसके पति को जेल
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar Election 2025: Santosh Suman says Tejashwi Yadav has hope of Mungerilal's dream, NDA will win 225 seats
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

एनडीए के विजयी होने का जताया विश्वास
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्री सुमन ने विश्वास जताया कि एनडीए 2025 में 225 से अधिक सीटें जीतकर एक बार फिर से मजबूत सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल घबराहट में अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके साथ थे, तब सब कुछ ठीक था, लेकिन अब एनडीए में लौटने के बाद उन पर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।
 

Bihar Election 2025: Santosh Suman says Tejashwi Yadav has hope of Mungerilal's dream, NDA will win 225 seats
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

‘तेजस्वी को नहीं मिलेगा जनता का साथ’
मंत्री ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव को समझना चाहिए कि उपमुख्यमंत्री का पद उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कृपा से मिला था। अब बिहार की जनता तेजस्वी को फिर से मौका देने के मूड में नहीं है। जनता अब जान चुकी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के विकास और स्थिरता के लिए सही निर्णय लिया है।
 

विज्ञापन
Bihar Election 2025: Santosh Suman says Tejashwi Yadav has hope of Mungerilal's dream, NDA will win 225 seats
पहलगाम आतंकी हमला - फोटो : पहलगाम आतंकी हमला

पहलगाम आतंकी हमले पर सख्त प्रतिक्रिया
पहलगाम में हुई आतंकी घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि धर्म और जाति के नाम पर हत्या करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस तरह की घटनाओं पर कड़ा निर्णय ले रहे हैं और जो भी भारत की तरफ बुरी नजर से देखेगा, उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Crime: महिला के अंतर्वस्त्र से पूसा हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा; प्यार, तनाव और डर से हुई थी युवक की मौत!
 
कार्यक्रम के दौरान हम पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह के साथ ही हम पार्टी ने जिले में अपने संगठनात्मक विस्तार और आगामी चुनावी तैयारियों का शंखनाद कर दिया। मंत्री संतोष सुमन ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया और विश्वास जताया कि हम पार्टी एनडीए के सहयोग से बिहार में बड़ी भूमिका निभाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed