सब्सक्राइब करें

Attack On Police: दो हजार ग्रामीणों के हमले में पुलिस टीम के 10 जवान घायल; एक के दोनों पैर टूटे और एक गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 23 Apr 2025 04:38 PM IST
सार

Nawada News: नवादा के नक्सल प्रभावित थाना क्षेत्र में  दो हजार ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें 10 जवान घायल हो गए। इस हमले में एक पुलिस जवान के दोनों पैर टूट गए और एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Nawada: 10 policemen injured in attack by 2 thousand villagers; one has both legs broken and one is serious
ग्रामीणों के हमले में दस पुलिसकर्मी हुए घायल - फोटो : अमर उजाला

नवादा के नक्सल प्रभावित कौआकोल थाना क्षेत्र के टीकोडीह गांव में पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। जमादार अरुण कुमार रावत के दोनों पैर टूट गए। हवलदार अरुण रावत गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया। डॉक्टर विक्रम कुमार ने बताया कि अरुण कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है।



यह भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद मोतिहारी के भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी, सुरक्षा बल तैनात
 

Trending Videos
Nawada: 10 policemen injured in attack by 2 thousand villagers; one has both legs broken and one is serious
ग्रामीणों के हमले में दस पुलिसकर्मी हुए घायल - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम डायल 112 की सूचना पर गांव पहुंची थी। झारखंड के धनबाद से आए चार युवकों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया था। उन्हें छुड़ाने के लिए डायल 112 की टीम और कौआकोल थाना की गश्ती टीम गांव पहुंची। तभी ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया गया। पुलिस की गाड़ी को भी तोड़ दिया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawada: 10 policemen injured in attack by 2 thousand villagers; one has both legs broken and one is serious
ग्रामीणों के हमले में दस पुलिसकर्मी हुए घायल - फोटो : अमर उजाला

जमादार अरुण कुमार रावत ने बताया कि करीब 2,000 ग्रामीणों की भीड़ ने अचानक हमला कर दिया। पुलिस को बिना बंधकों को छुड़ाए लौटना पड़ा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धनबाद से लड़का पक्ष के लोग लड़की की विदाई के लिए टिकोडीह गांव आए थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने हमला कर दिया।
 

Nawada: 10 policemen injured in attack by 2 thousand villagers; one has both legs broken and one is serious
कौआकोल थाना, नवादा - फोटो : अमर उजाला

बाद में कौआकोल थाना से अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा। सभी पुलिसकर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गांव में तनाव का माहौल है। वहीं, पुलिस ने गांव में छापामारी शुरू कर दी है। हमला करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि धनबाद के युवकों को सकुशल छुड़ाया गया है। पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: डांसर शानू की हत्या मामले में दूल्हा और उसके पिता गिरफ्तार, शादी से पहले पुलिस ने दबोचा; जानें


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed