सब्सक्राइब करें

बिहार में बारिश का कहर: गेहूं की फसल पानी में डूबी, सदर अस्पताल परिसर में जलजमाव, देखें तस्वीरें

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 10 Apr 2025 07:48 PM IST
सार

Rain Wreaks Havoc in Bihar: बिहार के मौसम में हुए अचानक बदलाव की वजह से अधिकांश जिले में जोरदार बारिश हो रही है। तेज आंधी और बारिश के बीच कई जगहों पर जलजमाव हो गया। वहीं, खेतों में पककर तैयार हुई गेहूं की फसल पानी में डूब गई है।

विज्ञापन
Rain wreaks havoc in Nawada Bihar Wheat crop submerged in water waterlogging in Sadar Hospital premises photos
सड़क पर गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला

नवादा जिले में गुरुवार शाम हुई तेज आंधी-बारिश से भारी नुकसान हुआ है। किसानों की तैयार गेहूं का फसल पानी में डूब गई है। मध्यमवर्गीय किसानों का 60 प्रतिशत गेहूं की फसल खेत में थी, जो पानी में डूब गई। कई स्थानों पर तेज आंधी के कारण पेड़ टूटकर गिर गए। शहर के आईटीआई के पास एक पेड़ बिजली के तार पर ही गिर गया। शहर में घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।



यह भी पढ़ें: नालन्दा में आंधी तूफान से सात लोगों की मौत, बिहार के अन्य जिलों में भी तबाही

Trending Videos
Rain wreaks havoc in Nawada Bihar Wheat crop submerged in water waterlogging in Sadar Hospital premises photos
झमाझम बारिश का दौर - फोटो : अमर उजाला

बारिश के बाद नवादा शहर के कई इलाकों में जलजमाव हो गया। सबसे बुरी स्थिति सदर अस्पताल की रही। अस्पताल परिसर में पानी भर गया। मरीजों, उनके परिजनों और डॉक्टरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। अस्पताल का बाहरी परिसर पानी में डूब गया। मरीजों को जांच कराने में दिक्कत हुई। चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा था।

यह भी पढ़ें:  "घर से बाहर नहीं निकलें लोग"- आज शाम इतने बजे तक बिहार के सभी जिलों को अलर्ट, वज्रपात का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
Rain wreaks havoc in Nawada Bihar Wheat crop submerged in water waterlogging in Sadar Hospital premises photos
सड़क पर गिरा बिजली खंभा - फोटो : अमर उजाला

अचानक दोपहर को साढ़े तीन बजे तेज आंधी के साथ तेज बिजली की चमक और बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बारिश हुई। दिन में ही रात जैसा नजारा दिखा। मौसम सुहावना हो गया। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। लेकिन आधे घंटे से अधिक की बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी। नालियां उफनने लगीं। गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा, कई मोहल्लों में पानी भर गया।

यह भी पढ़ें: तस्वीर में देखिए कैसे आंधी-पानी से बर्बाद हो गई गेहूं की फसल, मौसम की बेरुखी से बढ़ी किसानों की चिंता

Rain wreaks havoc in Nawada Bihar Wheat crop submerged in water waterlogging in Sadar Hospital premises photos
मोहल्ले में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

प्रजातंत्र चौक, विजय बाजार मोड़, पुरानी जेल रोड मोड़, नवीन नगर, वीआईपी कॉलोनी जैसे इलाकों में जलभराव हो गया। लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई। नगर परिषद पर लापरवाही के आरोप लगे। सूरज कुमार, संजीव कुमार राजीव, ललित, रंजय समेत कई लोगों ने बताया कि नालियों की सफाई नहीं हुई है। इसी कारण जलजमाव की स्थिति बनी।

यह भी पढ़ें:  एक ऐसा गांव जहां हर घर में चेचक के मरीज, बीमारी से ग्रामीण हैं डरे-सहमे; स्वास्थ्य विभाग को नहीं खबर

विज्ञापन
Rain wreaks havoc in Nawada Bihar Wheat crop submerged in water waterlogging in Sadar Hospital premises photos
झमाझम बारिश का दौर - फोटो : अमर उजाला

सदर अस्पताल परिसर झील में बदल गया। हालांकि, कुछ देर के बाद ही बारिश छूट गई। रात को बारिश होने की प्रबल संभावना बनी है। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। मच्छरों की संख्या भी बढ़ गई है। अस्पताल प्रबंधन ने कहा है कि जल्द पानी निकासी की जाएगी। अस्पताल नीचे होने के कारण हल्की बारिश में भी डूब जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed