सब्सक्राइब करें

Bihar Flood: बागमती के बाद लखनदेई नदी का कहर, मुजफ्फरपुर में बढ़ी बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें, देखें तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 06 Oct 2024 02:53 PM IST
सार

Bihar Flood: बागमती के बाद लखनदेई नदी का कहर, मुजफ्फरपुर में बढ़ी बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें, देखें तस्वीरें
Bihar Flood: After Bagmati, Lakhandei river wreaks havoc, problems of flood victims increased in Muzaffarpur
 
विज्ञापन
Bihar Flood: After Bagmati, Lakhandei river wreaks havoc, problems of flood victims increased in Muzaffarpur
मुजफ्फरपुर में बाढ़ का कहर - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड के लोग बाढ़ की दोहरी मार झेल रहे हैं। जहां बागमती नदी का जलस्तर घटने से थोड़ी राहत मिली थी, अब लखनदेई नदी का कहर शुरू हो गया है। लखनदेई नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे इलाके के निचले हिस्से एक बार फिर बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हो रहे हैं, जबकि फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं।

Trending Videos
Bihar Flood: After Bagmati, Lakhandei river wreaks havoc, problems of flood victims increased in Muzaffarpur
मुजफ्फरपुर में बाढ़ का कहर - फोटो : अमर उजाला

लखनदेई नदी ने बढ़ाई परेशानी
बागमती नदी के कहर से जैसे ही कुछ ऊंचे इलाके सुरक्षित रहे थे, अब लखनदेई नदी के बढ़ते जलस्तर ने उन क्षेत्रों में भी पानी भरना शुरू कर दिया है। औराई प्रखंड के रामपुर पंचायत और विशनपुर गोखुल पंचायत के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। गांवों की सड़कों पर पानी का तेज बहाव हो रहा है, जिससे लोगों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। कई घरों में पानी घुस गया है और लोग अपने घरों की छतों और ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar Flood: After Bagmati, Lakhandei river wreaks havoc, problems of flood victims increased in Muzaffarpur
मुजफ्फरपुर में बाढ़ का कहर - फोटो : अमर उजाला

बाढ़ से तबाह फसलें, जनजीवन अस्त-व्यस्त
जानकारी के मुताबिक, लगातार बाढ़ के पानी के कारण धान की फसलें पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जलकुंभी की सफाई कराकर पुल के नीचे से पानी के बहाव को कम करने की कोशिश की जा रही है, ताकि कुछ इलाकों में पानी को रोका जा सके। लेकिन बाढ़ की विकराल स्थिति ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है।
 
Bihar Flood: After Bagmati, Lakhandei river wreaks havoc, problems of flood victims increased in Muzaffarpur
मुजफ्फरपुर में बाढ़ का कहर - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय ग्रामीणों का दर्द 
स्थानीय निवासी रंजन चौधरी ने बताया कि उनका इलाका बागमती नदी की बाढ़ से बचा हुआ था। लेकिन अब लखनदेई नदी का जलस्तर बढ़ने से उन क्षेत्रों में भी बाढ़ आ गई है, जहां पहले कभी पानी नहीं पहुंचता था। रंजन चौधरी ने कहा कि यह इलाका ऊंचा होने के कारण बागमती के कहर से सुरक्षित था, लेकिन अब लखनदेई के पानी ने गांवों में प्रवेश कर लिया है और लोग अपने घर छोड़कर ऊंचे स्थानों और सड़कों पर शरण लेने को मजबूर हैं।
 
विज्ञापन
Bihar Flood: After Bagmati, Lakhandei river wreaks havoc, problems of flood victims increased in Muzaffarpur
छत पर शरण लिए हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

बाढ़ पीड़ितों का जीवन संकट में
बाढ़ के कारण भोजन और पानी जैसी बुनियादी जरूरतें भी पूरी नहीं हो पा रही हैं। चूल्हा-चौका का काम ठप हो गया है और लोगों को अपने जीवन के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। लखनदेई के जलस्तर में बढ़ोतरी से स्थिति और गंभीर हो गई है। लोगों के घरों में पानी घुसने के कारण उनका आशियाना डूब रहा है और सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए उन्हें भारी जोखिम उठाना पड़ रहा है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed