सब्सक्राइब करें

Love Affair: प्रेम विवाह पड़ा महंगा, कोर्ट के आदेश को अनदेखा कर लड़की के परिजन बने हैवान; उठा लिया यह कदम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 26 Oct 2024 06:17 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में कोर्ट की अनुमति से प्रेम विवाह करना एक प्रेमी जोड़े को महंगा पड़ गया। लड़की परिजनों ने सैकड़ों लोगों के साथ मिलकर दूल्हे के घर पर हमला कर जमकर उत्पात मचाया। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Love marriage proved costly, girl's family vandalized house, incident captured in CCTV
लड़की के परिजनों ने दूल्हे के घर में घुसकर की मारपीट - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरपुर जिले में प्रेम प्रसंग के बाद शादी करना एक युवक और युवती के लिए भारी पड़ गया। बालिग प्रेमी युगल ने कोर्ट में शादी की, जिसे लड़के के परिवार ने स्वीकार कर लिया। लेकिन लड़की के परिवार को यह शादी रास नहीं आई। लड़की के परिजन इस विवाह से नाखुश थे, खासकर क्योंकि यह शादी अलग-अलग मजहब के लड़का और लड़की के बीच हुई थी। इसे लेकर नाराज परिजनों ने सैकड़ों लोगों के साथ मिलकर प्रेमी युवक के घर पर हमला बोल दिया।


 

Trending Videos
Muzaffarpur News: Love marriage proved costly, girl's family vandalized house, incident captured in CCTV
हमले की घटना से मौके पर मची अफरा-तफरी - फोटो : अमर उजाला

सैकड़ों लोगों ने किया हमला
जानकारी के मुताबिक, यह घटना बरूराज थानाक्षेत्र के मेहंदी नगर बनकट वार्ड-12 में घटी। जहां युवक राधामोहन शर्मा के बेटे ने पास के गांव की लड़की से प्रेम विवाह किया था। लड़की के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, इसलिए गुस्से में आकर सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष, लड़के और बुजुर्ग हथियारों के साथ प्रेमी युवक के घर पहुंचे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarpur News: Love marriage proved costly, girl's family vandalized house, incident captured in CCTV
दोपहिया वाहनों को भी तोड़ा गया - फोटो : अमर उजाला

लाठी, डंडे और तलवारों से लैस इन उपद्रवियों ने घर पर हमला कर दिया। इस हमले में घर की संपत्ति, बाइक और पेड़-पौधे भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए। हमले के दौरान घर के सदस्य जब उन्हें रोकने का प्रयास कर रहे थे, तब हमलावरों ने उन पर भी लाठी-डंडों और तलवारों से हमला कर दिया, जिससे कई लोग जख्मी हो गए।
 

Muzaffarpur News: Love marriage proved costly, girl's family vandalized house, incident captured in CCTV
सैकड़ों की संख्या में पहुंचे थे हमलावर - फोटो : अमर उजाला

CCTV फुटेज में कैद हुई वारदात
पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि किस तरह हमलावर घर में घुसकर तोड़फोड़ कर रहे हैं और संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। घटना के दौरान कुछ उपद्रवी युवक सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ने में कामयाब रहे, ताकि वारदात के और सबूत न बचे।
 

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Love marriage proved costly, girl's family vandalized house, incident captured in CCTV
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की - फोटो : अमर उजाला

पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना बरूराज थानाक्षेत्र की है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की दिशा में काम कर रही है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed