सब्सक्राइब करें

Pragati Yatra: CM नीतीश ने कैमूर को दी 345 करोड़ से अधिक की सौगात, 169 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 18 Feb 2025 05:32 PM IST
सार

Pragati Yatra Kaimur: कैमूर में प्रगति यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 345.50 करोड़ रुपये की कुल 169 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के जरिए उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कई महत्त्वपूर्ण घोषणाएं भी की।

विज्ञापन
Pragati Yatra: Nitish Kumar inaugurated and laid foundation stone of 169 development projects in Kaimur
कैमूर में प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को प्रगति यात्रा के दौरान कैमूर जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने नवनिर्मित बाजार समिति मोडनिया परिसर से 345.50 करोड़ रुपये की कुल 169 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 233.29 करोड़ रुपये की 79 योजनाओं का शिलान्यास और 112.20 करोड़ रुपये की 90 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है।

Trending Videos
Pragati Yatra: Nitish Kumar inaugurated and laid foundation stone of 169 development projects in Kaimur
कैमूर में प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला

पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन और निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने मोहनिया प्रखंड के ग्राम पंचायत भरखर में पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया, जिसकी प्राक्कलित राशि 1.11 करोड़ रुपये है। उद्घाटन के बाद उन्होंने भवन का निरीक्षण किया और पुस्तकालय, राजस्व कर्मचारी कक्ष, मुखिया कक्ष, उपमुखिया कक्ष, सचिव कक्ष और अन्य कार्यालयों का जायजा लिया। मुखिया द्वारिका सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pragati Yatra: Nitish Kumar inaugurated and laid foundation stone of 169 development projects in Kaimur
कैमूर में प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला

तालाब और पार्क सौंदर्यीकरण
मुख्यमंत्री ने पंचायत सरकार भवन के सामने मनरेगा द्वारा सौंदर्यीकृत तालाब, 9.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित ओपन जिम, 9.97 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकृत पांडे पोखर, 9.98 लाख रुपये की लागत से निर्मित हरियाली पार्क और 26.14 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड का उद्घाटन किया। उन्होंने तालाबों के किनारे सीढ़ीघाटों के निर्माण और वॉकिंग पथ की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
 
Pragati Yatra: Nitish Kumar inaugurated and laid foundation stone of 169 development projects in Kaimur
कैमूर में प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला

विद्यालय और रोबोटिक लैब का निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, भरखर का निरीक्षण किया और वहां की क्लासरूम, स्पेस-कम-साइंस एंड रोबोटिक लैब का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों से बातचीत भी की।
 
विज्ञापन
Pragati Yatra: Nitish Kumar inaugurated and laid foundation stone of 169 development projects in Kaimur
कैमूर में प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला

विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को सहायता राशि प्रदान
मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि और चेक वितरित किए, जिसमें निम्नलिखित शामिल हैं:-

  • सतत जीविकोपार्जन योजना: 7.86 करोड़ रुपये
  • स्वयं सहायता समूहों को बैंक ऋण: 216.82 करोड़ रुपये
  • सामुदायिक निवेश निधि: 18.76 करोड़ रुपये
  • समेकित बकरी एवं भेड़ विकास योजना: 51 लाख रुपये
  • बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड एवं कुशल युवा कार्यक्रम सर्टिफिकेट वितरण
  • मुख्यमंत्री उद्यमी योजना: 93 लाभार्थियों को 1.86 करोड़ रुपये
  • बिहार लघु उद्यमी योजना: 400 लाभार्थियों को चार करोड़ रुपये
  • मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के लाभुकों को चेक और चाबी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed