फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकार ने छह लाख गरीबों को मुफ्त में दिए 32 इंच के टीवी सेट, लोगों में खुशी की लहर

Tue, 01 Oct 2019 10:40 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 01 Oct 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
620000 people Get Free Television From Government to Watch National Day Parade in China
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Justdial

आमतौर पर चुनावों में लोगों को लुभाने के लिए सरकारें तरह-तरह के वायदे करती हैं, लोक-लुभावन सपने दिखाती हैं, लेकिन चीन की कम्युनिस्ट सरकार पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना ने चुनाव के लाग-लपेट से दूर हटकर गरीबों को 32 इंच के छह लाख 20 हजार टीवी सेट मुफ्त में बांट दिए हैं। 

620000 people Get Free Television From Government to Watch National Day Parade in China
चीनी सेना परेड - फोटो : China Xinhua News

दरअसल, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना आज अपने शासन की 70वीं वर्षगांठ मना रही है। इस मौके पर चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी बीजिंग में परेड करेगी। इसमें 15 हजार सैनिक भाग लेंगे। इसके अलावा इस परेड में चीन अपने 160 विमान, 580 टैंक और अन्य हथियारों का भी प्रदर्शन करेगा। 

620000 people Get Free Television From Government to Watch National Day Parade in China
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कम्युनिस्ट सरकार की 70वीं वर्षगांठ को देखने से कोई चूक न जाए, इसलिए सरकार ने गरीबों में टीवी बांट दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मौके पर पतंगों, स्काई लालटेन और यहां तक कि कबूतरों के उड़ाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
620000 people Get Free Television From Government to Watch National Day Parade in China
शी जिनपिंग - फोटो : Social media

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस खास मौके पर देश की जनता को संबोधित करेंगे और सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति जिनपिंग अमेरिका-चीन के बीच के आर्थिक विवाद, उइगर मुस्लिमों की आलोचना, हांगकांग के अंब्रेला आंदोलन के बारे में भी सरकार की तरफ से अपनी राय रख सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed