Baba Vanga 2026 Predictions: नए साल 2026 का आगाज हो चुका है। आखिर 2026 में क्या होने वाला है, ये जानने की चाहत हर किसी की है। साल 2026 के लिए की गई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। भविष्यवाणियों में भू-राजनीतिक परिवर्तन, प्राकृतिक आपदा, रूस में नए नेता के उदय होने और तीसरा विश्व युद्ध शामिल है। बुल्गारिया की बाबा वेंगा (Baba Vanga) और फ्रांस के सबसे मशहूर भविष्यवक्ता मिशेल द नोस्त्रदाम (Nostradamus) की भविष्यवाणियों की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है। इस कड़ी में आज हम आपको बाबा वेंगा की कुछ भविष्यवाणियों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने दुनिया को डरा दिया है।
Baba Vanga Predictions: तीसरे विश्व युद्ध से पुतिन के पतन तक, बाबा वेंगा की 2026 के लिए डरावनी भविष्यवाणियां
Baba Vanga 2026 Predictions: बुल्गारिया की बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों की लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। बाबा वेंगा साल 2026 को लेकर बेहद डरावनी भविष्यवाणियां की हैं। इनमें तीसरे विश्व युद्ध से लेकर पुतिन के पतन तक की भविष्यवाणी शामिल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुतिन के पतन की भविष्यवाणी
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाबा वेंगा ने साल 2026 में एक नए रूसी नेता के उदय होने की भविष्यवाणी की थी। इससे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शासन खत्म होने की बात कही जा रही है। ऐसी स्थिति में यूक्रेन के भविष्य को लेकर सवाल उठते हैं। रूस के इस नए नेता को एक शक्तिशाली गुरु के रूप में वर्णित किया गया है।
तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि 2026 में वैश्विक संघर्ष बढ़ सकता है। विशेष तौर पर रूस-अमेरिका तनाव, चीन-ताइवान विवाद और यूरोप-एशिया के बदलते रिश्तों को देखते हुए लोगों के मन में भय है। बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि दुनिया के पूर्वी इलाके में एक बड़ा और विनाशकारी युद्ध छिड़ सकता है। यह जंग धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल जाएगी। इससे विश्व का पश्चिमी हिस्सा सबसे ज्यादा प्रभावित होगा। उनके मुताबिक, इस युद्ध के कारण पूरी वैश्विक शक्ति उलट फेर हो सकती है और बड़े पैमाने पर विनाश, जान हानि का नुकसान होगा।
Magh Mela Viral Girl: मोनालिसा के बाद माघ मेले में वायरल हुई ये लड़की, खूबसूरत आंखों ने लोगों को बनाया दीवाना
प्राकृतिक आपदाओं वाला साल
बाबा वेंगा की ने यह भी भविष्यवाणी की थी कि साल 2026 में कईं भयानक प्राकृतिक आपदाएं आएंगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने यह भी दावा किया था कि साल 2026 प्राकृतिक तबाही का साल होगा। इनमें भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और अत्यधिक वर्षा हो सकती है। इसके कारण पर्यावरण को बहुत ही अधिक नुकसान होगा।
Nostradamus: तीसरे विश्व युद्ध से लेकर आर्थिक संकट तक, नास्त्रेदमस की साल 2026 की 5 डरावनी भविष्यवाणियां
AI पर नहीं होगा कंट्रोल
बाबा वेंगा ने यह भविष्यवाणी भी की थी कि भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इतना ज्यादा शक्तिशाली हो जाएगा कि उसे इंसान नियंत्रित नहीं कर पाएंगे। उनका दावा है कि AI खुद से बड़े फैसले लेने लगेगा, जो कि हमारे जीवन के हर पहलू को सीधी तरह से प्रभावित करेगा। यह मानव रचना, मशीन स्वायत्तता और सभी नैतिक जिम्मेदारियां के बीच की रेखाओं को धुंधली कर देगा। अगर ऐसा होता है तो समाज के लिए यह समझना और इसे सही तरीके से संभालना मुश्किल भी हो सकता है।
Trending: दुबई में मच्छरों के आतंक से परेशान हुए लोग, बढ़ते खतरे को देख सरकार ने जारी किया अलर्ट