फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: शख्स ने 23 लाख रुपये में खरीदा काला घोड़ा, घर लाकर नहलाया तो उड़ गए होश

Thu, 21 Apr 2022 03:53 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 21 Apr 2022 03:53 PM IST
विज्ञापन
cheating with a person in the black horse purchase in punjab
काले घोड़े के नाम पर शख्स से 23 लाख रुपये की ठगी - फोटो : Pixabay

Cheating With a Person in the Black Horse Purchase: आए दिन लोगों के साथ ठगी के मामले सामने आते रहते हैं। अब इस बीच पंजाब से एक ऐसा ठगी का मामला आया है जिसके बारे में जानकर आप के होश उड़ जाएंगे। पंजाब में एक शख्स के साथ घोड़े की खरीद में ठगी की गई है। यह एक लाख या दो लाख की ठगी का मामला नहीं है बल्कि 23 लाख रुपये की ठगी हुई है। जबकि एक दूसरे मामले में शख्स के साथ 37. 41 लाख रुपये ठगी की गई है।

यह दोनों ठगी के मामले पंजाब से सामने आए हैं। पहला मामला संगरूर जिले के थाना सिटी सूनाम का है जबकि दूसरा मामला थाना चीमा से सामने आया है। यह दोनों ठगी के मामले घोड़ों की खरीद फरोख्त से जुड़े हुए हैं। पंजाब में घोड़ों की खरीद-फरोख्त में ठगी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने चुके हैं। 

cheating with a person in the black horse purchase in punjab
काले घोड़े के नाम पर शख्स से 23 लाख रुपये की ठगी - फोटो : Pixabay

पीड़ित रमेश कुमार थाना सिटी सूनाम के वार्ड नंबर-14 मोहल्ला हरचरन नगर लहरागागा के निवासी हैं। सुंदर सिटी सुनाम का रहने वाला जतिंदरपाल सिंह सेखों, सिंहपुरा सुनाम का निवासी लखविंदर सिंह और लेहल कलां का रहने वाले लचरा खाना उर्फ गोगा खान ने रमेश कुमार के साथ ठगी की है। 

cheating with a person in the black horse purchase in punjab
काले घोड़े के नाम पर शख्स से 23 लाख रुपये की ठगी - फोटो : Pixabay

तीनों आरोपियों ने मिलकर रमेश कुमार के साथ 23 लाख रुपये की ठगी की है। इन तीनों ने रमेश को काले रंग को घोड़ा बेचा था, लेकिन उन्होंने घर जाकर जब घोड़े को नहलाया तो वह लाल रंग का निकला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
cheating with a person in the black horse purchase in punjab
काले घोड़े के नाम पर शख्स से 23 लाख रुपये की ठगी - फोटो : Pixabay

पीड़ित रमेश का कहना है कि उन्होंने आरोपियों को काले घोड़े के लिए 22 लाख 65 हजार रुपये दिए थे। उन्होंने सात लाख 65 हजार नकद और अन्य पैसा चेक के माध्यम से दिया था। उन्होंने बताया कि इस घोड़े का सौदा लचरा खान ने कराया था। 

विज्ञापन
cheating with a person in the black horse purchase in punjab
काले घोड़े के नाम पर शख्स से 23 लाख रुपये की ठगी - फोटो : Pixabay

रमेश कुमार ने सबसे हैरान करने वाली बात बताई कि उन्होंने कोले रंग का घोड़ा खरीदा था, लेकिन जब घर लाने के बाद नहलाया, तो रंग हट गया और वह लाल रंग का घोड़ा निकला। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed